विविध

हिमाचल की 410 पंचायतों में हाई-स्पीड इंटरनेट की दस्तक, 783 किमी ऑप्टिकल फाइबर बिछी

No Slide Found In Slider.

शिमला, 14 फरवरी 2026

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

डिजिटल हिमाचल की ओर बड़ा कदम बढ़ाते हुए प्रदेश की 410 पंचायतों को हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड सेवाओं से जोड़ दिया गया है। यह जानकारी केन्द्रीय संचार राज्य मंत्री डॉ. पेम्मसानी चंद्र शेखर ने राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी को संसद में दी।
उन्होंने बताया कि भारतनेट परियोजना के पहले और दूसरे चरण में देश की 2,22,341 पंचायतों को हाई-स्पीड इंटरनेट से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से 2,14,904 पंचायतों तक सेवाएं पहुंच चुकी हैं।
📊 किस राज्य को कितना लाभ?
उत्तर प्रदेश – 35,746 पंचायतें (सबसे अधिक)
हिमाचल प्रदेश – 410 पंचायतें
हरियाणा – 6,082 पंचायतें
पंजाब – 12,668 पंचायतें
उत्तराखंड – 1,993 पंचायतें
जम्मू-कश्मीर – 1,101 पंचायतें
चंडीगढ़ – 12 पंचायतें
गोवा – किसी भी पंचायत को अभी तक सुविधा नहीं
मंत्री ने बताया कि हिमाचल में हाई-स्पीड सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए 31 दिसंबर 2025 तक 783 किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर बिछाई जा चुकी है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, टेलीमेडिसिन, ऑनलाइन सेवाओं और डिजिटल कारोबार को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close