विविध

प्रकृति संरक्षण का संदेश: कन्या महाविद्यालय की छात्राएं बनीं ‘बर्ड वॉरियर’

No Slide Found In Slider.

प्रेस विज्ञप्ति
14 फरवरी, 2026

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला के वनस्पति विभाग ने ग्लोबल बिग डे बर्ड काउंट *Global Big Day Bird Count* (GBBC) 2026 में भाग लिया जो 13 फरवरी से 16 फरवरी तक चलेगा । ये *Cornell University, USA* द्वारा आयोजित एक वैश्विक बर्ड वॉकिंग इवेंट है, जिसमें वन विभाग के साथ महाविद्यालय की उप प्राचार्या डॉ. कार्तिकेय मृत्युंजय चौहान, डॉ.राजेश आजाद, डॉ. श्रीकांत शर्मा सहित महाविद्यालय की 30 स्वयंसेवी छात्राओं ने भाग लिया। इस आयोजन में इस टीम ने एक बर्ड वॉक किया जिसमें पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों को देखा और दस्तावेज किया गया । इनके द्वारा एक ई- बर्ड चेकलिस्ट बनाई गई। यह प्रयास (जीबीबीसी) 2026 अभियान का एक हिस्सा है जो 16 फरवरी 2026 तक जारी रहेगा स्वयंसेवी छात्राएं अभियान के शेष दिनों में बर्ड चेकलिस्ट बनाने में सक्रिय रूप से शामिल होंगी ।ग्लोबल बिग डे बर्ड काउंट एक वैश्विक पहल है, जिसका उद्देश्य पक्षियों को देखने को बढ़ावा देना और पक्षियों की प्रजातियां की समझ और संरक्षण में योगदान देना है। यह आयोजन Cornell University USA और दुनिया भर के विभिन्न संस्थाओं और संगठन के बीच एक सहयोगी प्रयास है। प्रकृति को समझने और उसके संरक्षण में राजकीय कन्या महाविद्यालय के आचार्य व छात्राएं अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे है

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close