SJPNL की 24×7 जलापूर्ति परियोजना के तहत चौड़ा मैदान से कल शुरू होगा सड़कों की बहाली का कार्य

SJPNL की 24×7 जलापूर्ति परियोजना के तहत चौड़ा मैदान से कल शुरू होगा सड़कों की बहाली का कार्य

स्वास्थ्य
No Slide Found In Slider.

शिमला। राजधानी शिमला में SJPNL की 24×7 निरंतर दबावयुक्त जलापूर्ति परियोजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की बहाली का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। इसके तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों की मरम्मत और मेटलिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है।

इस अभियान के तहत बालूगंज बाजार और खलीनी बाजार में मेटलिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं, कल रविवार से SUEZ की टीम चौड़ा मैदान से एवालॉज होते हुए एडवांस स्टडी चौक तक सड़क की मेटलिंग का कार्य शुरू करेगी।

No Slide Found In Slider.

इसके अतिरिक्त संजौली कॉलेज से IGMC मार्ग तक जलापूर्ति परियोजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए की गई खुदाई के बाद सड़क बहाली का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा।

वहीं, सोमवार से 103 से टूटीकंडी जाने वाले लिंक रोड पर पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू किया जाएगा। इस कार्य के चलते उक्त मार्ग पर आगामी 3 से 4 दिनों तक यातायात प्रभावित रहने की संभावना है। ऐसे में स्थानीय लोगों और वाहन चालकों से अनुरोध किया गया है कि वे असुविधा से बचने के लिए इस दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

Deepika Sharma