हिमाचल में सयाजी होटल्स की एंट्री, कुफरी में शुरू हुआ ‘एनराइज बाय सयाजी’
सयाजी होटल्स ने कुफरी में शुरू किया ‘एनराइज बाय सयाजी’, हिमाचल में पहला होटल
सयाजी होटल्स ने कुफरी में शुरू किया ‘एनराइज बाय सयाजी’, हिमाचल में पहला होटल
शिमला के निकट 64 कमरों वाला माउंटेन रिट्रीट आधुनिक सुविधाओं, विविध खानपान, वेलनेस सेंटर और बड़े इवेंट स्पेस के साथ पर्यटकों का करेगा स्वागत
शिमला, 13 नवंबर 2026। सयाजी होटल्स ने अपने बढ़ते होटल पोर्टफोलियो में एक नया नाम जोड़ते हुए हिमाचल प्रदेश में अपने पहले होटल ‘एनराइज बाय सयाजी, कुफरी’ की शुरुआत की है। शिमला के निकट फागू, ठियोग में स्थित यह माउंटेन रिट्रीट केसी विला के सहयोग से विकसित किया गया है। इसके साथ ही सयाजी होटल्स ने हिमाचल प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र में प्रवेश किया है।
अवकाश बिताने आने वाले पर्यटकों और व्यावसायिक यात्रियों, दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया यह होटल पहाड़ी पर्यटन स्थल की प्राकृतिक खूबसूरती के साथ आधुनिक सुविधाओं और विशेष आतिथ्य सेवाओं का अनुभव प्रदान करेगा।
होटल में पांच श्रेणियों के कुल 64 कमरे उपलब्ध हैं। इनमें डीलक्स और प्रीमियम माउंटेन व्यू रूम शामिल हैं। इसके अलावा निजी बाथटब वाले कमरे और जकूजी से सुसज्जित सुइट भी उपलब्ध हैं। कुछ चुनिंदा कमरों में बालकनी की सुविधा है, जहां से आसपास के पहाड़ों का खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है।
होटल में खानपान के लिए तीन अलग-अलग आउटलेट तैयार किए गए हैं। मोमेंट, यहां का ऑल-डे डाइनिंग रेस्टोरेंट है, जहां विभिन्न प्रकार के व्यंजन परोसे जाएंगे। वहीं, कैफीन कॉफी और बातचीत के लिए आरामदायक माहौल उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा 99° बार में नॉन-वेजिटेरियन व्यंजनों सहित मल्टी-क्यूजीन मेन्यू की सुविधा होगी।

मनोरंजन और आराम के लिए होटल में स्विमिंग पूल, फिटनेस सेंटर, रिक्रिएशन रूम, स्पा और वेलनेस सेंटर की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रमों और आयोजनों के लिए तीन बैंक्वेट वेन्यू- सोलिटेयर, क्रिस्टल और ज्वेल उपलब्ध होंगे। इनमें कॉरपोरेट मीटिंग, कॉन्फ्रेंस, सामाजिक समारोह और अन्य विशेष आयोजनों का आयोजन किया जा सकेगा।
होटल के शुभारंभ पर केसी विला के प्रबंध निदेशक केशव चौहान ने कहा कि उनका विजन कुफरी की प्राकृतिक खूबसूरती के अनुरूप ऐसा हॉस्पिटैलिटी डेस्टिनेशन तैयार करना था, जहां मेहमानों को आधुनिक होटल जैसी सुविधाओं के साथ आराम और बेहतर अनुभव मिल सके। उन्होंने कहा कि सयाजी होटल्स के साथ साझेदारी में इस विजन को साकार करने की खुशी है। उन्हें उम्मीद है कि पर्यटक यहां आकर हिमालय की खूबसूरत पृष्ठभूमि के बीच यादगार अनुभव हासिल करेंगे।
सयाजी होटल्स लिमिटेड की कॉरपोरेट हेड-बिजनेस डेवलपमेंट सुमेरा धनानी ने कहा कि एनराइज बाय सयाजी, कुफरी का शुभारंभ कंपनी के विस्तार की यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसके साथ ही सयाजी होटल्स पहली बार हिमाचल प्रदेश में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। उन्होंने बताया कि इस नए होटल के जुड़ने से कंपनी की उपस्थिति देश के 10 राज्यों तक पहुंच गई है। कंपनी लगातार नए बाजारों और उभरते पर्यटन स्थलों में अपने विस्तार पर ध्यान दे रही है। कुफरी में होटल की शुरुआत से सयाजी होटल्स को एक नए भौगोलिक क्षेत्र में अपनी सेवाओं का विस्तार करने का अवसर मिलेगा।
फागू, ठियोग में स्थित यह होटल शिमला से लगभग 21 किलोमीटर और चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से करीब 140 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां से पर्यटक कुफरी और आसपास के पर्यटन स्थलों की सैर आसानी से कर सकते हैं। साथ ही यह चंडीगढ़ से वीकेंड पर छुट्टियां बिताने आने वाले पर्यटकों के लिए भी सुविधाजनक ठिकाना होगा।
अपनी विशिष्ट लोकेशन और आधुनिक सुविधाओं के साथ एनराइज बाय सयाजी, कुफरी हिमाचल प्रदेश के तेजी से विकसित होते पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में एक नया विकल्प बनकर उभरेगा।
सयाजी होटल्स लिमिटेड के बारे में
सयाजी होटल्स भारत के प्रतिष्ठित हॉस्पिटैलिटी ब्रांड्स में से एक है, जो अपनी विशिष्ट ‘योर ट्रूली’ सेवा परंपरा और अतिथि-केंद्रित दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। कई दशकों की विरासत के साथ कंपनी देशभर में अपने होटल नेटवर्क का लगातार विस्तार कर रही है। वर्तमान में कंपनी के पास देश के प्रमुख पर्यटन और व्यावसायिक स्थलों में 45 होटल प्रॉपर्टीज और लगभग 3,000 कमरों का संयुक्त पोर्टफोलियो है।
आधुनिक डिजाइन और व्यक्तिगत सेवा के संयोजन के साथ सयाजी होटल्स व्यावसायिक और अवकाश यात्रियों, दोनों को विशिष्ट आतिथ्य अनुभव प्रदान करsता है। भारत में इसे ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ के रूप में भी मान्यता प्राप्त है। कंपनी अपने होटल पोर्टफोलियो में नवाचार, विस्तार और उत्कृष्टता के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
