नौहराधार विद्यालय को पांच वर्ष बाद मिला नियमित प्रधानाचार्य

नौहराधार विद्यालय को पांच वर्ष बाद मिला नियमित प्रधानाचार्य

शिक्षा
No Slide Found In Slider.

 

पी एम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौहराधार में आज देवराज पुण्डीर ने नियमित प्रधानाचार्य के रूप में ज्वाइन किया । वर्ष 2021 के बाद हुई इस नियुक्ति पर स्थानीय विद्यालय के स्टाफ के साथ साथ विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भगत सिंह चौहान , विद्यालय संरक्षण जोगेंद्र चौहान ने विद्यालय पहुंच कर नव नियुक्त प्रधानाचार्य का हार्दिक अभिनन्दन किया।पूर्व अध्यक्ष पूनम चौहान उपाध्यक्ष पंचायत समिति संगड़ाह दिनेश चौहान तथा पंचायत प्रधान विद्या देवी तथा कपिल चौहान ने इस नियुक्ति पर हिमाचल सरकार तथा विशेष रूप से शिक्षा सचिव एवं अतिरिक्त शिक्षा सचिव का हार्दिक आभार व्यक्त किया। अपने पहले संबोधन में प्रधानाचार्य देवराज पुण्डीर ने विद्यार्थियों तथा शिक्षकों सभी से अनुशासित एवं संस्कार युक्त शिक्षा ग्रहण करने तथा देने का आग्रह किया। विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं हिमाचल प्रदेश विद्यालय प्रवक्ता संघ राज्य चेयरमेन सुरेन्द्र पुंडीर ने इस नियुक्ति पर शिक्षा विभाग का आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की कि आदर्श ,ईमानदार एवं कर्मठ व्यक्तित्व के धनी देवराज पुण्डीर के नेतृत्व में सीबीएसई से संबद्धता प्राप्त राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौहराधार सफलता के नए आयाम हासिल करेगा।

No Slide Found In Slider.
Deepika Sharma