चंडीगढ़ हाफ मैराथन में 500 से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा, फिटनेस का दिया संदेश

चंडीगढ़ हाफ मैराथन में 500 से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा, फिटनेस का दिया संदेश

विशेष स्वास्थ्य
No Slide Found In Slider.

शिमला की रन एंड थ्राइव फिटनेस ने चंडीगढ़ में आयोजित की हाफ मैराथन, हिमाचल के उत्पादों ने भी खींचा ध्यान

No Slide Found In Slider.

। चंडीगढ़ में रविवार को आयोजित चंडीगढ़ हाफ मैराथन 2026 में 500 से अधिक धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। शिमला की कंपनी रन एंड थ्राइव फिटनेस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आयोजित इस मैराथन में चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न क्षेत्रों से धावक पहुंचे।

मैराथन का शुभारंभ सुबह 5 बजे चंडीगढ़ क्लब पार्किंग एरिया, सेक्टर-1 से हुआ। इसमें 21 किलोमीटर हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर रन और 5 किलोमीटर रन की तीन श्रेणियां रखी गई थीं। प्रतियोगिता में अनुभवी मैराथन धावकों के साथ पहली बार दौड़ में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों, परिवारों और फिटनेस समूहों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त बैंकर एवं लेखक एनपीएस सोहल बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने धावकों का उत्साहवर्धन किया और आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण बिब एक्सपो रहा, जिसमें हिमाचल प्रदेश की इको थ्राइव इनोवेशन ने पाइन फाइबर से तैयार विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन किया। इन उत्पादों के माध्यम से हिमाचल के प्राकृतिक संसाधनों के रचनात्मक और टिकाऊ उपयोग की संभावनाओं को प्रदर्शित किया गया। इससे स्थानीय संसाधनों पर आधारित नवाचार और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी सामने आया। चंडीगढ़ हाफ मैराथन में 500 से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा, फिटनेस का दिया संदेश

No Slide Found In Slider.

मैराथन के समापन पर विभिन्न आयु वर्गों के विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कार, पदक और ट्रॉफियां देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य केवल दौड़ को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि हर आयु वर्ग के लोगों को नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना है।

रेस डायरेक्टर एवं रन एंड थ्राइव फिटनेस प्राइवेट लिमिटेड के श्री संधू ने कहा कि 500 से अधिक धावकों की भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि ट्राइसिटी के लोग फिटनेस के प्रति तेजी से जागरूक हो रहे हैं। उनका उद्देश्य दौड़ को लोगों की जीवनशैली का हिस्सा बनाना है और आने वाले वर्षों में इस मैराथन को और बड़े स्तर पर आयोजित करना है।

आयोजकों ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए टॉर्कयार्ड, वेलवाइब एजुकेयर, गिरि आयुर्वेद और HEIA का आभार व्यक्त किया। साथ ही चंडीगढ़ प्रशासन, चंडीगढ़ पुलिस, स्वयंसेवकों, मेडिकल टीम और सभी प्रतिभागियों के सहयोग की सराहना की।

गौरतलब है कि रन एंड थ्राइव फिटनेस इससे पहले शिमला में तीन राष्ट्रीय स्तर की मैराथन आयोजित कर चुकी है। चंडीगढ़ हाफ मैराथन इसी कड़ी में कंपनी का एक और महत्वपूर्ण कदम है, जिसके माध्यम से क्षेत्र में खेल, स्वास्थ्य और फिटनेस की संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

Deepika Sharma