बेसहारा कुत्ते को मिला अपना घर, मोहिंद्र शर्मा ने गोद लेकर पेश की इंसानियत की मिसाल

बेसहारा कुत्ते को मिला अपना घर, मोहिंद्र शर्मा ने गोद लेकर पेश की इंसानियत की मिसाल

विशेष
No Slide Found In Slider.

एमसी शिमला के डॉग सेंटर से इस साल पहली बार किसी नागरिक ने लिया कुत्ता गोद, बेजुबान को मिला प्यार और परिवार का सहारा

No Slide Found In Slider.

शिमला। किसी बेजुबान को छत, सुरक्षा और अपनापन देना भी इंसानियत की बड़ी मिसाल है। इसी भावना को साकार करते हुए मोहिन्द्र  शर्मा ने नगर निगम शिमला के डॉग सेंटर में रह रहे एक बेसहारा कुत्ते को गोद लेकर उसे नया परिवार दिया है। इस वर्ष एमसी शिमला के डॉग सेंटर से कुत्ता गोद लेने वाले वह पहले नागरिक बने हैं।

यह कुत्ता शिमला की सड़कों से रेस्क्यू कर डॉग सेंटर लाया गया था। यहां नगर निगम की पशु चिकित्सा टीम ने उसकी पूरी देखभाल की। उसे जरूरी चिकित्सा सुविधा, टीकाकरण, नसबंदी और पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाया गया। अब उसे सेंटर की सुरक्षित छत से निकलकर एक ऐसे घर का सहारा मिला है, जहां उसे परिवार का प्यार और अपनापन मिलेगा।

No Slide Found In Slider.

मोहिन्द्र शर्मा की यह पहल समाज के लिए एक भावुक और प्रेरणादायक संदेश है। सड़कों पर बेसहारा घूमने वाले बेजुबान भी प्यार, सुरक्षा और सम्मान के हकदार हैं। उन्हें सिर्फ भोजन और आश्रय ही नहीं, बल्कि एक ऐसे परिवार की जरूरत होती है, जहां वे सुरक्षित जीवन जी सकें।

नगर निगम शिमला की ओर से भी शहरवासियों को डॉग सेंटर में रह रहे बेसहारा कुत्तों को गोद लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक बेजुबानों को नया आशियाना मिल सके। मोहिंद शर्मा की यह पहल उम्मीद जगाती है कि समाज के दूसरे लोग भी आगे आएंगे और किसी बेजुबान की जिंदगी में खुशियों की नई शुरुआत करेंगे।

Deepika Sharma