ब्रेकिंग-न्यूज़

असर विशेष: नकल हो रही है तो ये नंबर करें डायल

अब इस तरह काम करेगा CCTV

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

CCTV की नजर में होंगे एग्जाम सेंटर, लापरवाही पर सीधे आपराधिक मामला दर्ज

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

 

हिमाचल प्रदेश में आगामी बोर्ड परीक्षाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं। स्कूल शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी ऑफिस मेमोरेंडम में साफ कहा गया है कि परीक्षा केंद्रों पर नकल या किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
 हर परीक्षा केंद्र में अनिवार्य CCTV
अब सभी परीक्षा केंद्रों में पूरी तरह कार्यशील CCTV कैमरे लगाना अनिवार्य होगा।
सभी परीक्षा कक्ष कैमरों की निगरानी में रहेंगे।
लाइव स्ट्रीमिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग की व्यवस्था की जाएगी। वीडियो रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाएगी और जरूरत पड़ने पर निदेशालय को उपलब्ध करानी होगी।
बिजली बैकअप और जनरेटर की व्यवस्था भी अनिवार्य होगी।
 केंद्रीकृत मॉनिटरिंग सिस्टम
निदेशालय स्तर पर एक केंद्रीकृत मॉनिटरिंग तंत्र स्थापित किया जाएगा। आईटी सेल और क्वालिटी सेल CCTV की लाइव निगरानी करेंगे। प्रत्येक स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त होंगे। किसी भी अधिकारी या शिक्षक की लापरवाही पर तुरंत प्रशासनिक कार्रवाई होगी।
 शिकायत के लिए हेल्पलाइन जारी

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

परीक्षाओं में गड़बड़ी की शिकायत दर्ज करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं:
📞 0177-2807680
📞 0177-2812484
📧 ई-मेल: eleedu-hp@gov.in
इन नंबरों को सभी परीक्षा केंद्रों और कार्यालयों में प्रमुखता से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि विद्यार्थी, अभिभावक और आम नागरिक तुरंत शिकायत कर सकें।
 नकल और पेपर लीक पर आपराधिक कार्रवाई
नकल, सामूहिक नकल, प्रतिरूपण (Impersonation) और प्रश्नपत्र लीक को दंडनीय अपराध घोषित किया गया है।
ऐसे मामलों में पुलिस में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दोषी पाए जाने पर जेल और जुर्माने का प्रावधान है।
संबंधित अधिकारियों पर CCS नियमों के तहत विभागीय कार्रवाई भी होगी।

शिक्षा निदेशक आशीष कोहली, आईएएस ने निर्देश दिए हैं कि इन आदेशों का सख्ती से पालन किया जाए। किसी भी प्रकार की ढिलाई को गंभीर कदाचार माना जाएगा

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close