शिक्षा

सी० एण्ड वी० शिक्षको को भी मिले मुख्याध्यापक पदोन्नति कोटा

प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति के लिए अगर स्नातक शिक्षको को केडर जा रहा है तो मुख्याध्यापक पद पर पदोन्नति के लिए सी० एण्ड वी० वर्ग को केडर माना जाए

No Slide Found In Slider.

 

 

 

राजकीय सी० एण्ड वी० अध्यापक संघ ने सरकार से मांग की है कि उच्च विद्यालयों में मुख्याध्यापक पदोन्नति के लिए सी० एण्ड वी० अध्यापको को भी 15% विशेष कोटा दिया जाए। क्योकि 15% कोटा के अनुसार सी० एण्ड वी० अध्यापक टीजीटी पद के लिए पदोन्नत होते है। प्रदेशाध्यक्ष चमन लाल शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में मुख्य अध्यापक के पदों के लिए शत प्रतिशत सीधी भर्ती का मात्र 37.5% स्नातक शिक्षकों को ही मिल रही है। क्योकि स्नातक शिक्षको की पदोन्नति व भर्ती नियमो के अनुरूप 10% पदोन्नति प्राथमिक शिक्षको से तथा 15% सी० एण्ड वी० शिक्षको से होती है। जवकि मुख्याध्यापक पद पर पदोन्नति स्नातक शिक्षको की वरिष्ठता पर होती है। जिसके कारण कई दशको तक सेवारत सी० एण्ड वी० शिक्षकों को इसका लाभ नहीं मिल पाता, क्योकि वे स्नातक की वरिष्ठता में पिछड़ जाते हैं। साथ ही वैचवाइज भर्ती भी दशको बाद हो रही है। प्रदेशाध्यक्ष चमन लाल शर्मा ने कहा कि जब प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति के लिए स्नातक शिक्षको को केडर माना जाता है तो मुख्याध्यापक पद पर नियुक्ति के लिए सी० एण्ड वी० शिक्षको को भी केडर माना जाए। इससे पूर्व जब एलिमैन्ट्री एजुकेशन शुरू हुई थी, तब भी सी० एण्ड वी० अध्यापको की मुख्याध्यापक पद पर पदोन्नति के लिए 15% कोटा की अधिसुचना जारी की गई थी लेकिन उसके बाद एलिमैन्ट्री एजुकेशन पुरी तरह लागु नही हो सकी। सी० एण्ड वी० अध्यापक संघ ने मुख्यमन्त्री जयराम ठाकुर से आग्रह किया है कि मुख्याध्यापक पद पर पदोन्नति के लिए सी० एण्ड वी० अध्यापकों को भी 15% कोटा प्रदान किया जाए।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close