*13 नवंबर को मंडी में होगा मेगा वॉकाथॉन; सहभागिता का आंकड़ा प्रदेश में कुल एक लाख पार होने की उम्मीद*
शिमला, 11 नवंबर 2026: हिमाचल प्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व एवं हिमाचल प्रदेश पुलिस की पहल पर चलाए जा रहे ‘एंटी-चिट्टा जन आंदोलन’ को प्रदेशभर में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न जिलों में आयोजित जागरूकता वॉकाथॉन में नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न संस्थाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की है।
अब तक आयोजित वॉकाथॉन में अनुमानित सहभागिता इस प्रकार रही है:
ऊना: लगभग 40,000
शिमला: लगभग 15,000
हमीरपुर: लगभग 13,000
बिलासपुर: लगभग 12,000
धर्मशाला: लगभग 10,000
इस प्रकार प्रदेश में अब तक लगभग 90 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता दर्ज की जा चुकी है।
इसी कड़ी में 13 नवंबर, 2026 को मंडी के पड्डल मैदान में मेगा एंटी-चिट्टा जागरूकता वॉकाथॉन आयोजित किया जाएगा, जिसका नेतृत्व मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे। इस आयोजन के साथ प्रदेशभर में कुल सहभागिता का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंचने की उम्मीद है।
हिमाचल प्रदेश पुलिस ने आम नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों, पंचायत प्रतिनिधियों, शैक्षणिक संस्थानों तथा सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से इस जन आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
नरवीर सिंह राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं मीडिया समन्वयक, हिमाचल प्रदेश पुलिस ने कहा *कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व एवं हिमाचल प्रदेश पुलिस की पहल पर चलाया जा रहा यह जन आंदोलन नशे के विरुद्ध सामूहिक संकल्प और जनभागीदारी का सशक्त उदाहरण बन रहा है। विभिन्न स्थानों पर आयोजित वॉकाथॉन में 90 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता इस अभियान के प्रति जनता के विश्वास और समर्थन को दर्शाती है। मंडी में 13 नवंबर को होने वाले मेगा वॉकाथॉन के साथ प्रदेश में कुल सहभागिता का यह आंकड़ा एक लाख के पार पहुंचने की उम्मीद है।*
*उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार एवं पुलिस द्वारा जनभागीदारी के माध्यम से नशे के विरुद्ध चलाया जा रहा यह अभियान देश के अन्य राज्यों के लिए भी एक प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय पहल साबित हो सकता है।*
संदेश स्पष्ट है—चिट्टे को कहें ना, नशे के विरुद्ध एकजुट हों और नशामुक्त हिमाचल के निर्माण में सहभागी बनें।
चिट्टे के खिलाफ जन आंदोलन, नशामुक्त हिमाचल का संकल्प!
