ब्रेकिंग-न्यूज़

अंतरराज्यीय नशा तस्करी गिरोह पर बड़ी कार्रवाई, मुख्य सरगना कठुआ से गिरफ्तार

6 किलो चरस बरामदगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, नेटवर्क का मुख्य आरोपी पकड़ा

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा चिट्टे तथा अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे जन-आंदोलन के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। इस कार्रवाई में एक अंतरराज्यीय चिट्टा, नशा तस्करी गिरोह के मुख्य सरगना को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को आज सीआईए नूरपुर की टीम द्वारा जम्मू एवं कश्मीर के कठुआ क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि नूरपुर थाना में दर्ज एफआईआर के तहत 11 अक्तूबर, 2025 को कंडवाल बैरियर पर नाका, चेकिंग के दौरान कुल 6.044 किलोग्राम चरस बरामद की गई थी। इस दौरान जिला मंडी के तीन आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया था। मामले की गहन जांच के दौरान मुख्य आरोपी शुभकरण निवासी समकेहर, तहसील ज्वाली, जिला कांगड़ा की पहचान की गई, जिसे 1 नवम्बर, 2025 को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया। आगे की जांच में यह भी सामने आया कि बरामद मादक पदार्थ की खेप को कठुआ (जम्मू एवं कश्मीर) निवासी विजय कुमार उर्फ वी.के. को दिया जाना था। उक्त आरोपी को 22 मार्च, 2026 को उसके निवास स्थान से सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्रवक्ता ने बताया कि इस कार्रवाई के साथ हिमाचल प्रदेश पुलिस ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब एवं जम्मू-कश्मीर से जुड़े एक अंतरराज्यीय चिट्टा, नशा तस्करी नेटवर्क को करारा झटका दिया है।
उन्होंने बताया कि ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में हिमाचल पुलिस चिट्टे व नशीले पदार्थों के विरुद्ध अपनी मुहिम को और अधिक सख्ती एवं प्रतिबद्धता के साथ जारी रखे हुए है तथा नशा तस्करी के ऐसे नेटवर्क के पूर्ण उन्मूलन के लिए निरंतर कार्रवाई करती रहेगी।

ashb advt_page-0001
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close