विशेषशिक्षा

खास खबर: स्कूल बंद करने पर सवाल

नये शैक्षणिक सत्र के विद्यार्थियों के नामांकन को ध्यान में रखकर ही कोई फैसला लेने का सरकार से आग्रह

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

चितरंजन काल्टा, प्रदेशाध्यक्ष हिमाचल राजकीय प्रवक्ता संघ ने विद्यालयों को बन्द करने की अधिसूचना जारी करने से पहले नये शैक्षणिक सत्र के विद्यार्थियों के नामांकन को ध्यान में रखकर ही कोई फैसला लेने का आग्रह किया है। संघ के पदाधिकारियों अध्यक्ष चितरंजन काल्टा, वरिष्ठ उपप्रधान मनीष शर्मा, अशिवनी धीमान, महासचिव देसराज कटवाल, वित सचिव रामलाल लोधटा, प्रैस सचिव दीपक वर्मा, सभी जिला प्रधान एवं महासचिवों ने संयुक्त ब्यान जारी कर मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री से आग्रह किया है कि विद्यालयों को बन्द करने से पहले उस क्षेत्र की भोगोलिक परिस्थितियों एवं नये सत्र में विद्यार्थियों की नामांकन संख्या पर पुनर्विचार कर ही कोई फैसला लिया जाए। 

ashb advt_page-0001
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close