खास खबर : पशुधन के लिए बीमा सुविधा आरंभ करने का आग्रह 

खास खबर : पशुधन के लिए बीमा सुविधा आरंभ करने का आग्रह 

विविध
WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

कृषि एवं पशुपालन मंत्री चन्द्र कुमार ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय पशुपालन मंत्री परशोत्तम रूपाला से भेंट की।

No Slide Found In Slider.

इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश में पशुपालन व दुग्ध विकास के संबंध में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से पशु चिकित्सा संस्थानों के सुदृढ़ीकरण, गद्दी-गुज्जरों के विकास के लिए योजना तथा पशुधन के लिए बीमा सुविधा आरंभ करने का आग्रह किया।

उन्होंने केन्द्र सरकार से प्रदेश के लिए पर्याप्त संख्या में मुंह-खुर रोग प्रतिरोधी टीके उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।

No Slide Found In Slider.

चन्द्र कुमार ने अवगत करवाया कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए दुग्ध उत्पादन तथा पशुपालन से संबंधित गतिविधियों को विशेष प्रोत्साहन प्रदान कर रही है। प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग एक हजार करोड़ रुपये की बहुआयामी योजनाएं आरंभ करने की दिशा में राज्य सरकार काम कर रही है। उन्होंने प्रदेश मंे दुग्ध सहकारी समितियों के सुदृढ़ीकरण के लिए उठाए जा रहे विभिन्न कदमों की जानकारी भी दी।

केन्द्रीय मंत्री ने प्रदेश में दुग्ध विकास गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा अन्य योजनाआंे के दृष्टिगत के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया, निदेशक पशुपालन प्रदीप शर्मा, वूलफेड के प्रबंध निदेशक विजय ठाकुर और पशुपालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Deepika Sharma