शिक्षा

हैरानी: अभी तक PG परीक्षाओं के परिणाम घोषित ही नहीं

आज SFI हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा प्रदेशभर के छात्रों की समस्याओं को लेकर DS का घेराव किया गया

No Slide Found In Slider.

 

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने छात्र मांगों को DS के सामने रखते हुए कहा है कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा पीजी परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी गई है जिसके अनुसार 3 मार्च से परीक्षाएं शुरू हो जाएगी लेकिन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा अभी तक PG परीक्षाओं के परिणाम घोषित नहीं किए गए जिसके चलते अनेकों छात्र ऐसे हैं जो अपना रिअपीयर का एग्जाम नहीं भर पाएंगे। साथ ही विश्वविद्यालय के ERP सिस्टम को निशाना बनाते हुए कहा है कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का ERP सिस्टम जिसमें अनेकों खामियां हैं जिन्हें पूरा करने में प्रशासन नाकामयाब रहा है पिछले लंबे समय से इआरपी सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय एसएफआई इकाई ने अनेकों छात्रों की समस्याओं के ज्ञापन COE व DS को सौंपे हैं लेकिन अभी तक ERP सिस्टम को दुरुस्त नहीं किया गया है। हिमाचल प्रदेश के अनेकों छात्र ऐसे हैं जिनके रिजल्ट अभी तक रुके हुए हैं। और उनका भविष्य अंधेरे में है, और कई छात्र ऐसे हैं जिनके एग्जामिनेशन फॉर्म अभी तक नहीं भरे गए।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों के भविष्य की चिंता ना करते हुए ERP सिस्टम को दुरुस्त करने में नाकामयाब रहा है। एसएफआई ने DS से मांग की है कि छात्रों की समस्याओं को देखते हुए इआरपी सिस्टम बिल्कुल भी सही नहीं बैठता इआरपी सिस्टम को विश्वविद्यालय से हटाया जाना चाहिए। 

इसके साथ साथ हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का ठेकाकरण इस हद तक बढ़ चुका है हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की एग्जामिनेशन ब्रांच को भी ठेके पर दे दिया गया है जिसमें एसएफआई ने कहा कि एग्जामिनेशन ब्रांच को ठेके पर देना छात्रों के परीक्षा परिणामों की सीक्रेसी और सिक्योरिटी पर सवाल है।

 

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय एसएफआई इकाई ने कहा है कि अगर जल्द से जल्द विश्वविद्यालय के ठेकाकरण,पीजी एग्जाम के रिजल्ट व छात्रों की समस्याओं को सुलझाते हुए इआरपी सिस्टम को सुदृढ़ नहीं किया गया तो आने वाले समय में एसएफआई आम छात्रों को लामबंद करते हुए विश्वविद्यालय के ठेकाकरण व इआरपी सिस्टम को हटाने के लिए आंदोलन करेगी।

 

                                    

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close