शिक्षा

इग्नू ने 31 अगस्त, 2021 तक बढ़ाई प्रवेश की तिथि

No Slide Found In Slider.

 

 

           

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने शैक्षणिक सत्र् जुलाई 2021 के लिए विभिन्न मास्टर डिग्री/बैचलर डिग्री/डिप्लोमा/पी0जी0 डिप्लोमा तथा सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम बढ़ा दी है। इसके अतिरिक्त बैचलर और मास्टर डिग्री में पहले से पंजीकृत छात्रों के लिए अगले वर्ष/सैमेस्टर के लिए पुनः पंजीकरण (Re-registration) की तिथि में भी बढ़ौतरी की गई है। प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी जिसके लिए लिंक इग्नू की वैबसाइट www.ignou.ac.in पर उपलब्ध है। नए प्रवेश तथा पुनः पंजीकरण के लिए छात्र अब 31 अगस्त, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

 

श्री जोगिन्दर कुमार यादव, क्षेत्रीय निदेशक, इग्नू , शिमला ने पीआईबी को सूचित किया कि जुलाई 2021 सत्र् के लिए इग्नू में अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए बी0ए0,बी0कॉम,बी0एस0सी0 तथा कुछेक डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में निःशुल्क शिक्षा का प्रावधान है। इग्नू से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्र इग्नू की वैबसाइट के माध्यम से प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इग्नू के किसी भी नजदीकी अध्ययन केन्द्र से या इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, खलीणी, शिमला के दूरभाष संख्या 0177-2624612 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close