राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला में ‘ELARA’ की धूम, वंशिता बनीं मिस फ्रेशर

राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला में ‘ELARA’ की धूम, वंशिता बनीं मिस फ्रेशर

राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला में आज नवागंतुक छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी *ELARA* का आयोजन महाविद्यालय सभागार में किया गया। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. अनुरिता सक्सेना की अध्यक्षता में हुए इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि (MSHIPA) शिमला की निदेशक सुश्री रूपाली ठाकुर उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मिस फ्रेशर हो या कोई भी इस तरह की अन्य प्रतियोगिता शारीरिक सुंदरता की ही नहीं होती बल्कि यह आत्मविश्वास का मंच है।आपका महाविद्यालय आप सभी को आप के भीतर छिपी प्रतिभा व कौशल को उभारने का व निखारने के लिए एक मंच प्रदान कर रहा है।आपके महाविद्यालय में जितनी भी गतिविधियां होती हैं अपनी रुचि के अनुसार आप सभी को उनमें बढ़-चढ़कर भाग लेना है। ऑल राउंडर बनने का प्रयास करो अपने सपनों को ऊंची उड़ान दो और उन सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करें। उन्होंने छात्राओं को हर प्रकार के नशे से दूर रहने का आवाहन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. अनुरिता सक्सेना ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजकीय कन्या महाविद्यालय अपनी छात्राओं को शिक्षा, खेलकूद, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित करता है और हमेशा उनकी कला व कौशल को प्रदर्शित करने तथा निखारने के लिए मंच प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ अन्य सभी खेलकूद एनसीसी एनएसएस सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सभी के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है।
मिस फ्रेशर बनने की इस प्रतियोगिता को चार चरणों में बांटा गया था। जिनमें ग्लिटरिंग स्टार, डांसिंग दिवाज, टैलेंट राउंड और क्वेश्चन आंसर राउंड । सभी प्रतिभागियों ने बेहतरीन तरीके से अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई प्रो. शिवानी सूद, डॉ. निशा वर्मा और डॉ. हेमलता ने। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शैली के गीत व नृत्य प्रस्तुतियों ने जिनमें कश्मीरी नृत्य, साउथ स्वैग, बॉलीवुड नृत्य, लावणी, डांडिया, पंजाबी, हरियाणवी व देशभक्ति के गीत व नृत्य प्रस्तुतियों ने सभागार में उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया। विभिन्न चरणों को पार करते हुए मिस फ्रेशर RKMV 2026 का ताज सजा वंशिता के सर पर,फर्स्ट रनर अप रही अक्षरा, सेकंड रनर अप ओनस, मिस कॉन्फिडेंट दिपाली और मिस टैलेंटेड छवि चुनी गई। महाविद्यालय सभागार में हुए इस कार्यक्रम में अभिभावक शिक्षक संघ के प्रधान व सभी सदस्य, उप प्राचार्य डॉ. सुभाष कापटा, डॉ. कार्तिकेय चौहान, डॉ. सुरेंद्र शर्मा व महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य वह भारी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ.अनुरिता सक्सेना ने सभी विजयी छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं दी।




