ब्रेकिंग-न्यूज़

वन विभाग के एक हजार खिलाड़ी रामपुर में दिखाएंगे जौहर – 11 से 13 सितंबर तक आयोजित होगी 27वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता

- वन बल प्रमुख डा. संजय सूद ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सफल आयोजन के दिए निर्देश

WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (1)
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.21
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (2)

– 23 साल बाद वन वृत्त रामपुर को मिला मेजबानी का मौका

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

शिमला। वन विभाग में वर्षभर सेवाएं देने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी खेल जगत में भी अपना जौहर दिखाएंगे। वनों की रक्षा करने वाले कर्मचारी और फाइलों में व्यस्त रहने वाले अधिकारियों को खेल के माध्यम से अपना हुनर दिखाने का बेहतर मौका मिलेगा। हिमाचल प्रदेश वन विभाग ने इस बार 27वीं खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता का आयोजन रामपुर में करवाने का निर्णय लिया है, जो 11 से 13 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन करवाने के लिए वन बल प्रमुख एवं जाइका वानिकी परियोजना के मुख्य परियोजना निदेशक डा. संजय सूद ने सभी वन वृत्तों के अरण्यपाल एवं वन मंडलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से चर्चा की। उन्होंने खासकर आयोजन समिति रामपुर वन वृत्त के अधिकारियों को हरेक पहलुओं की तैयारी करने के निर्देश दिए। बताया गया कि इस खेलकूद प्रतियोगिता में विभाग के एक हजार खिलाड़ी भाग लेंगे। जिसमें अधिकारी और कर्मचारी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। गौरतलब है कि यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 23 साल के अंतराल के बाद रामपुर वन वृत्त को मेजबानी करने का मौका मिला है।
बाक्स:
कालेज, स्कूल और दत्तनगर ग्राउंड चयनित
तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता के लिए कालेज ग्राउंड पाटबंगला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खेल मैदान रामपुर और दत्तनगर खेल मैदान का चयन किया गया है। प्रतियोगिता की तैयारियों एवं सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अरण्यपाल रामपुर वन वृत्त एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष सीबी ताशीलदार की अध्यक्षता में एक विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उल्लेखनीय है कि वन मंडलाधिकारी रामपुर गुरहर्ष सिंह प्रतियोगिता का सफल आयोजन के लिए बेहतरीन भूमिका निभा रहे हैं।

No Slide Found In Slider.

बाक्स:
अधिकारियों को जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश
खिलाड़ियों के आवास, भोजन, परिवहन, सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाओं, खेल स्थलों के रखरखाव, स्वागत व्यवस्था और प्रतियोगिता के सफल संचालन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं के साथ आयोजन को सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारियां भी सौंपी गई।
कोटः
23 वर्ष बाद रामपुर वन वृत्त को इस बार राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन की मेजबानी मिली है। जो समूचे वन वृत्त के लिए गर्व एवं सम्मान का विषय है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए प्रतियोगिता को यादगार एवं सफल बनाने का आह्वान करता हूं। मैं रामपुर क्षेत्र की जनता, स्थानीय प्रशासन और विभिन्न विभागों से भी इस राज्य स्तरीय आयोजन को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने की अपील करता हूं।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close