पर्यावरणशिक्षा

शिमला के कथोग स्कूल में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, लगाए गए 100 पौधे

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

शिमला के कथोग स्कूल में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, लगाए गए 100 पौधे

ashb advt_page-0001

शिमला के कथोग स्कूल में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, लगाए गए 100 पौधे

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कथोग, जिला शिमला में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत एक प्रेरणादायक एवं सराहनीय गतिविधि का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने उत्साह और जोश के साथ भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।

 

कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. संदीप चौहान के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इको क्लब के प्रभारी श्री गौरव फिष्टा ने इस अभियान को पूर्ण समर्पण और सूझबूझ के साथ विद्यार्थियों एवं स्टाफ के सहयोग से सफल बनाया।

No Slide Found In Slider.

 

इस अवसर पर विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में लगभग 100 पौधे लगाए गए, जिनमें देवदार (Deodar), बान व मोरू (Oak), बॉटल ब्रश (Bottle Brush) और चिनार (Chinar) जैसे पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण वृक्ष शामिल रहे।

 

प्रधानाचार्य डॉ. संदीप चौहान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला और अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। वहीं इको क्लब प्रभारी ने भी विद्यार्थियों को वृक्षारोपण के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के अन्य शिक्षक—श्री प्रेमदीप कटोच, श्री नरेश कुमार, श्री सोहन सिंह, श्री संजीव कुमार, श्री विनोद कुमार, श्रीमती हेमलता, श्री इंदर सिंह, श्री कंवर सिंह—तथा सेवादार श्रीमती सीमा वर्मा एवं तारामणि भी उपस्थित रहे।

यह सराहनीय पहल विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ समाज को हरित भविष्य की ओर प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close