पर्यावरणब्रेकिंग-न्यूज़

ALERT: 10 जुलाई के लिए मौसम विभाग की चेतावनी: जलभराव, फिसलन और यातायात प्रभावित होने की आशंका

WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (1)
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.21
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (2)

शिमला, 10 जुलाई।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

मौसम विभाग ने 10 जुलाई के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश के कई क्षेत्रों में खराब मौसम के कारण जनजीवन प्रभावित हो सकता है। विशेष रूप से निचले इलाकों में जलभराव, सड़कों पर फिसलन और कम दृश्यता के चलते वाहन चालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

अगले 3-4 घंटों में बिलासपुर, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, मंडी, सिरमौर, सोलन, शिमला जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश; सिरमौर जिले में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश, व सोलन और शिमला जिलों एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है|

विभाग के अनुसार संभावित प्रभाव इस प्रकार हो सकते हैं—

No Slide Found In Slider.
  • निचले क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर जलभराव।
  • फिसलन भरी सड़कों और कम दृश्यता के कारण वाहनों के फिसलने की आशंका।
  • यातायात जाम की स्थिति बन सकती है।
  • कुछ स्थानों पर आवश्यक सेवाओं और दैनिक बाहरी गतिविधियों पर अस्थायी प्रभाव पड़ सकता है।

मौसम विभाग की सलाह

  • यातायात पुलिस और प्रशासन द्वारा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें।
  • भूस्खलन और जलभराव संभावित संवेदनशील क्षेत्रों में जाने से बचें।
  • नदियों, नालों और अन्य जल स्रोतों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
  • मौसम विभाग द्वारा जारी नवीनतम मौसम अपडेट पर लगातार नजर रखें।
  • राज्य सरकार और जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close