राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला में वार्षिक समारोह की धूम, राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित

शिमला, 21 नवंबर 2026 : राजकीय कन्या महाविद्यालय, शिमला में आज वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह -2026 का भव्य आयोजन महाविद्यालय सभागार में किया गया । इस अवसर पर माननीय राज्यपाल हिमाचल प्रदेश श्री कविंद्र गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
समारोह का शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे माननीय राज्यपाल श्री कविंद्र गुप्ता के आगमन एवं औपचारिक स्वागत के साथ हुआ। उनके आगमन पर NCC की छात्राओं द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया ।
सभागार में कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम एवं राष्ट्रगान से हुई । इसके पश्चात माननीय राज्यपाल एवं गणमान्य अतिथियों को सम्मानित किया गया तथा दीप प्रज्वलन के साथ समारोह का विधिवत्त शुभारंभ हुआ।
महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. अनुरिता सक्सेना ने स्वागत भाषण के साथ ही शैक्षणिक सत्र 2025- 26 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की । उन्होंने वर्ष भर की शैक्षणिक, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद की उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख करते हुए छात्राओं की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना की।
इस दौरान छात्राओं द्वारा गणेश वंदना एवं विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति *पंचतत्व* प्रस्तुत की गई, जिसे सभा में उपस्थित सभी दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया । पंचतत्वों की प्रस्तुति में प्रकृति के पांच तत्वों के महत्व को नृत्य और संगीत के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया।
समारोह का मुख्य आकर्षण वार्षिक पुरस्कार वितरण रहा इसमें शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं के साथ-साथ खेलों में सांस्कृतिक गतिविधियों में और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में नाम रोशन करने वाली प्रतिभाशाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
अपने संबोधन में माननीय राज्यपाल श्री कविंदर गुप्ता ने छात्राओं को बधाई देते उनकी उपलब्धियां की सरहाना की और कहा कि किसी एक उपलब्धि या एक परीक्षा का परिणाम किसी भी प्रतिभा की अंतिम पहचान नहीं हो सकती । प्रत्येक छात्रा में अपनी विशिष्ट प्रतिभा होती है और निरंतर प्रयास से वह जीवन में सफलता प्राप्त कर सकती है। *उन्होंने छात्राओं को नशे से दूर रहने तथा एक स्वस्थ जागरुक एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आवाहन किया ।* उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की वास्तविक सफलता उसी दिन सुनिश्चित होगी जब प्रत्येक बेटी बिना किसी भेदभाव के अपने सपनों को साकार कर सकेगी और उसे आगे बढ़ाने के समान अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता, सामाजिक उत्तरदायित्व, पर्यावरण संरक्षण एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी । उन्होंने छात्राओं की प्रतिभा मेहनत एवं उपलब्धियां को सम्मानित करने के साथ-साथ उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने नारी शिक्षा के महत्व पर विशेष बल दिया।
आज के इस समारोह में महाविद्यालय संजौली की प्राचार्या डॉ. कामायनी बिष्ट, कोटशेरा महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजोरी शर्मा कंडाघाट महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सरोज शर्मा महाविद्यालय के अभिभावक शिक्षक संघ के प्रधान व सदस्य महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य इस अवसर पर मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन डॉ. कार्तिक चौहान के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।
