पी एम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौहराधार में विद्यालय प्रबंधन समिति की आम सभा की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के नवनियुक्त प्रधानाचार्य देवराज पुण्डीर ने की । इस बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भगत सिंह चौहान, विद्यालय संरक्षण जोगेंद्र चौहान, ग्राम पंचायत प्रधान विद्या देवी ,पूर्व विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष पूनम चौहान सहित लगभग 100 अभिभावकों ने भाग लिया । इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विद्यालय का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह 30 नवम्बर 2026 को हर्षौल्लास के साथ मनाया जाएगा । विद्यालय प्रबंधन समिति के निवेदन पर मुख्य अतिथि के रूप में इस समारोह की अध्यक्षता के लिय हिमाचल प्रदेश सरकार के अतिरिक्त शिक्षा सचिव अनिल चौहान जी ने अपनी सहमति भी प्रदान कर दी हे। अभिभावकों का प्रतिनिधित्व करते हुए विद्यालय संरक्षक जोगेंद्र चौहान ने पांच वर्ष बाद नियुक्त हुए नियमित प्रधानाचार्य देवराज पुण्डीर का हार्दिक स्वागत किया तथा आशा व्यक्त की कि इनके नेतृत्व में विद्यालय शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों के साथ साथ आधारभूत सुविधा सृजन में भी अहम प्रगति करेगा। प्रधानाचार्य देवराज पुण्डीर ने अपने संबोधन में अभिभावकों का आह्वान किया कि वह विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु विद्यालय प्रबंधन को समय समय पर अपने सुझाव प्रदान करे जिसके लिय शीघ्र ही विद्यालय में अभिभावकों एवं शिक्षकों को एक संयुक्त शैक्षणिक पाठ्यक्रम समिति का गठन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि अभिभावकों के रुझान से प्रतीत होता हे कि इस क्षेत्र के इस एकमात्र सीबीएसई विद्यालय में आगामी स्तर में अपेक्षा से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन होने की संभावना हैं जिसके लिय अतिरिक्त सेक्शन की आवश्यकता होगी तथा सीबीएसई से उनकी स्वीकृति के लिए अतिरिक्त कमरों के निर्माण की आवश्यकता भी होगी अतः विद्यालय प्रबंधन समिति से अधिक सक्रियता से कार्य करने की अपेक्षा रहेगी। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष भगत सिंह चौहान ने सभी अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो कर इस समारोह को सफल बनाने का निवेदन किया।
