ब्रेकिंग-न्यूज़विशेषसंस्कृति

असर इंपैक्ट : मणिकरण में संक्रमण फैलने के खतरे पर जवाब तलब

भाषा विभाग ने जिला प्रशासन से मांगा जवाब

No Slide Found In Slider.

 

हिमाचल के मशहूर पर्यटन और धार्मिक स्थलों में से एक मणिकरण की दयनीय दशा पर भाषा विभाग ने जवाब तलब किया है। भाषा विभाग के निदेशक डॉ पंकज ललित ने इस बाबत जिला प्रशासन से इस बारे में जानकारी मांगी हैं। गौर हो कि असर न्यूज द्वारा ये मामला प्रकाश में लाया गया था जिस पर भाषा विभाग द्वारा तुरंत कार्रवाई की गई है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

 

 

उल्लेखनीय है कि यहां के शौचालय से संक्रमण फैलने का खतरा खड़ा हो गया है। हैरानी है कि जिला प्रशासन भी इस पर नजर नहीं रख पा रहा है कि हिमाचल के इस मशहूर पर्यटन स्थल की स्थिति इतनी खराब हो गई है। मणिकरण सिख धर्म के इलावा शिव जी को लेकर भी जोड़ा जाता है। लेकिन यहां की व्यवस्था पर काफी सवाल निशान खड़े हो रहे हैं कि यहां पर इतनी गंदगी क्यों फैली हुई है।

जिस पर अब भाषा विभाग ने जवाब मांगा है।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

प्रतिदिन हजारों की संख्या में यहां श्रद्धालु आते हैं और स्नानागार से साथ लगते नीचे शौचालय जो खासकर महिलाओं के हैं वहां पर सेनेटरी पैड भी फैले दिखाई दे रहे हैं।

 

बॉक्स

संकरा मार्ग हो सकता है बड़ा हादसा

 

मनीकरण में दर्शन को लेकर व्यवस्था पर नजर रखने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं। स्नानागार से होते हुए दर्शन के लिए जो की प्रक्रिया अपनाई जाती है उसमें बहुत ही निराश लोगों का दिखा जाता है लेकिन कोई भी सुरक्षाकर्मी मौके पर मौजूद नहीं दिखता है।

बॉक्स

 

 

क्या बोल रहे भाषा संस्कृति विभाग के निदेशक

 

भाषा कला एवं संस्कृति विभाग के निदेशक डॉ पंकज ललित का कहना है की

 

 

 

मणिकरण में फैली गंदगी से पनपने वाले खतरे को लेकर जिला प्रशासन से जवाब मांगा जा रहा है। वहां पर श्रद्धालुओं की भीड़ की व्यवस्था को चेक रखने को लेकर भी जानकारी मांगी गई है

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close