सिंगल मदर्स के मुद्दों से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक सामाजिक सरोकारों पर काम करेगी संस्था
Connecting Lives की बैठक में संस्था की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में बिमला ठाकुर को अध्यक्ष, रीना ठाकुर को महासचिव और टीना ठाकुर को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं, कैप्टन (सेवानिवृत्त) चेतना को रिसोर्स पर्सन की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में उपाध्यक्ष शशि बांदे, सलाहकार वी.पी. कल्टा, कानूनी सलाहकार अजमत हयात खान, सदस्य नीना ठाकुर और मान दासी भी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संस्था की भावी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि Connecting Lives महिलाओं, विशेषकर सिंगल मदर्स से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। इसके साथ ही महिलाओं के अधिकारों, सामाजिक चुनौतियों और उनके सशक्तिकरण की दिशा में कार्य किया जाएगा।
संस्था केवल महिला मुद्दों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और समाज से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी सक्रिय भूमिका निभाएगी। नई कार्यकारिणी ने सामाजिक सरोकारों को केंद्र में रखकर सामूहिक प्रयासों से सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया।
