विविध

एनएसएस शिविर में हिमाचल ने जीते कई पुरस्कार, 39 स्वयंसेवकों ने किया प्रतिनिधित्व

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

12 फरवरी से 18 फरवरी 2026 तक युवा एवं खेल मंत्रालय तथा क्षेत्रीय निदेशालय चंडीगढ़ द्वारा राष्ट्रीय एकीकरण शिविर (National Integration Camp) का आयोजन किया गया। इस शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से 200 से अधिक स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

शिविर के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें हिमाचल प्रदेश के स्वयंसेवकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनेक पुरस्कार प्राप्त किए।

निशांत ने भाषण (Elocution) प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान, हितेंद्र एवं ध्रुव अत्रि रंगोली निर्माण प्रतियोगिता में तृतीय स्थान , प्रियांशी – भूमिका निर्वाह (Role Play) प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान , साधना एवं नेहा ने प्रश्नोत्तरी (Quiz) प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया |

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

इस शिविर में हिमाचल प्रदेश से कुल 39 स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। दल का नेतृत्व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रंजु बाला नेगी ने बतौर कंटिंजेंट इंचार्ज किया।

राज्य एनएसएस समन्वयक डॉ. सरोज भारद्वाज के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों ने अनुशासन, एकता और समर्पण का परिचय देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। डॉ. भारद्वाज ने सभी प्रतिभागियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

राष्ट्रीय एकीकरण शिविर ने विभिन्न संस्कृतियों, भाषाओं और परंपराओं के मध्य आपसी सद्भाव, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close