ब्रेकिंग-न्यूज़

हिमाचल में IAS अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियाँ, सरकार ने जारी किया आदेश

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

शिमला, 9 फरवरी 2026:
हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपे हैं। इस संबंध में कार्मिक विभाग द्वारा अधिसूचना जारी की गई है।

ashb advt_page-0001

अधिसूचना के अनुसार डॉ. अभिषेक जैन, आईएएस (2002 बैच), जो वर्तमान में वित्त, योजना, अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी विभाग के सचिव सहित कई महत्वपूर्ण दायित्व निभा रहे हैं, को अब तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

No Slide Found In Slider.

वहीं श्री संदीप कुमार, आईएएस (2010 बैच), जो कांगड़ा डिवीजन में सेटलमेंट ऑफिसर के पद पर तैनात हैं, को डिविजनल कमिश्नर, कांगड़ा डिवीजन (धर्मशाला) का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि ये नियुक्तियाँ जनहित में की गई हैं और आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेंगी। अधिसूचना राज्य के मुख्य सचिव संजय गुप्ता द्वारा जारी की गई।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close