ब्रेकिंग-न्यूज़

BREAKING : शिमला पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1.811 किलोग्राम चरस बरामद

एसएसपी गौरव सिंह के नेतृत्व में नशा विरोधी अभियान तेज, डीजीपी ने जीरो टॉलरेंस नीति दोहराई

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

शिमला | 

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

जिला शिमला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, आईपीएस द्वारा कार्यभार संभालने के पहले ही दिन यह स्पष्ट किया गया कि नशे (चिट्टा/ड्रग्स) की रोकथाम एवं तस्करी पर कार्रवाई शिमला जिला पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने जिला पुलिस के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप तथा पुलिस महानिदेशक हिमाचल प्रदेश अशोक तिवारी, आईपीएस के निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं पेशेवर तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए।

इसी क्रम में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस थाना चौपाल को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना चौपाल में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20, 61 एवं 85 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

दिनांक 09.02.2026 को थाना प्रभारी चौपाल उप निरीक्षक अम्बी लाल, आरक्षी अभिषेक एवं एचएचजी संजीव कुमार पुलिस टीम के साथ झिकनीपुल, लानी, बमटा तथा आसपास के क्षेत्रों में नियमित गश्त पर थे। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने एक व्यक्ति के कब्जे से 1.811 किलोग्राम चरस बरामद की।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

गिरफ्तार आरोपी का विवरण इस प्रकार है—
नाम: चंदन बुधा
पिता का नाम: नर बहादुर
स्थायी निवासी: नेपाल
वर्तमान निवास: रंजीत के घर पर नौकर के रूप में
गांव: पुजारली, डाकघर बमटा
तहसील: चौपाल, जिला शिमला (हि.प्र.

आरोपी को कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की आगामी जांच एएसआई जगदीश सिंह, अन्वेषण अधिकारी, पुलिस थाना चौपाल द्वारा की जा रही है। इस संबंध में दिनांक 10.02.2026 को पुलिस थाना चौपाल में औपचारिक रूप से मामला दर्ज किया गया।

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक हिमाचल प्रदेश अशोक तिवारी, आईपीएस ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पुलिस नशा तस्करी एवं नशे के दुरुपयोग के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को नशा तस्करों के नेटवर्क को तोड़ने तथा प्रदेश के युवाओं को नशे की चपेट से बचाने के लिए निगरानी, खुफिया तंत्र एवं कार्रवाई को और मजबूत करने के निर्देश दिए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिमला गौरव सिंह, आईपीएस ने पुलिस थाना चौपाल की टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिमला जिला पुलिस जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को आपसी समन्वय एवं पेशेवर ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए तथा आम जनता से अपील की कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना पुलिस को देकर समाज की सुरक्षा में सहयोग करें।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close