ब्रेकिंग-न्यूज़

भरी धूप में दी ड्यूटी, तो ऐसा बयान मंत्री ने क्यूं दे डाला…

जल शक्ति मन्त्री द्वारा अध्यापकों के प्रति दिये ब्यान पर भड़का सी० एण्ड वी० अध्यापक संघ।

No Slide Found In Slider.

 

जल शक्ति मन्त्री महेन्द्र सिंह ठाकुर के बन्जार विधान सभा क्षेत्र में जन सभा को सम्बोधि:त करते हुए कोराना महामारीं पर अध्यापक समाज का जो अपमान किया है। इसका राजकीय सी० एण्ड वी० अध्यापक संघ घोर निन्दा करता है। उन्होने जल शक्ति विभाग की तारीफ की कि कोरोना काल में भी इन्होने कार्य किया। हम भी इसका समर्थन करते है लेकिन उन्होंने अध्यापक समाज का जनसभा में कहा की मास्टरो ने घर पर खुब मजे लिए और फ्रंटलाईन वर्कर बन गये पता नही उन्होंने क्या किया ऐसा।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

प्रदेशाध्यक्ष चमन लाल शर्मा ने कहा कि मन्त्री जी को केवल अपना विभाग ही नजर आता है शायद इन्हे मालून ही नही कि शिक्षको ने कोराना काल में दिन में भरी धुप में तो डयुटी दी,एम डी एम का राशन बच्चों के घर पहुंचाना तथा कंट्रोल रूम आफिस में रात एक एक बजे तक भी सेवा दी है। अगर फंटलाईन वर्कर अप्यापकों को माना है तो सरकार ने ही ये फैसला लिया है। संघ के महासचिव देवदत शर्मा ने कहा कि आज वो जिस मन्त्री पद पर आसिन है तो इसमें में भी कही न कही अध्यापकों के आर्शिवाद से ही ये स्थान उन्हे प्राप्त हुआ है। फिर वे भरी जनसभा में अध्यापक समाज का अपमान कैसे कर सकते है।

प्रदेशाध्यक्ष चमन लाल शर्मा ने कहा ,कि इस तरह् भरी जन सभा में जो अध्यापक समाज का अपमान मन्त्री महोदय ने किया है इसके लिए इन्हे अध्यापक समाज से माफी मांगनी होगी अन्यथा अध्यापक समाज आने वाले चुनावों में चुनाव डयुटी का बहिष्कार करेगा तथा साथ ही सरकार द्वारा दिये गये फ्रंटलाईन वर्कर के तगमें को अस्वीकार करता है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close