ब्रेकिंग-न्यूज़

बड़ी खबर: डॉक्टरों के साथ अन्याय के खिलाफ RDA का बड़ा फैसला, मांगें न मानीं तो हड़ताल तय

No Slide Found In Slider.

शिमला | 

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

साथी डॉक्टर के साथ हुई कथित अन्यायपूर्ण कार्रवाई के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA) ने कड़ा रुख अपनाया है। कानूनसम्मत तरीके से अपनी मांगें रखने के उद्देश्य से RDA ने एक दिवसीय सामूहिक कैजुअल लीव (CL) पर जाने का निर्णय लिया है।

RDA के अनुसार, मुख्यमंत्री से कल सुबह 9:45 बजे बैठक प्रस्तावित है, जिसमें डॉक्टर अपनी समस्याएं और मांगें सीधे उनके समक्ष रखेंगे।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

एसोसिएशन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि इस बैठक के बाद भी वैध मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो मजबूरन सभी वैकल्पिक (Elective) स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह बंद कर हड़ताल की जाएगी। हालांकि, इस दौरान आपातकालीन सेवाएं निर्बाध रूप से जारी रहेंगी

RDA ने सभी रेजिडेंट डॉक्टरों से एकजुटता और सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह लड़ाई किसी एक की नहीं, बल्कि सम्मान, न्याय और सुरक्षित कार्य वातावरण की है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close