ब्रेकिंग-न्यूज़

IGMC शिमला में बवाल: डॉक्टरों का सामूहिक अवकाश, मांगें नहीं मानीं तो 27 से हड़ताल

No Slide Found In Slider.

शिमला | 25 दिसंबर 2025
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) शिमला एक बार फिर उबाल पर है। रेज़िडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA) और CSA ने संयुक्त रूप से प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। डॉक्टरों ने 26 दिसंबर को एक दिवसीय सामूहिक कैज़ुअल लीव (CL) का ऐलान किया है, जबकि मांगें पूरी न होने पर 27 दिसंबर सुबह 9:30 बजे से पूर्ण हड़ताल की चेतावनी दी है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

डॉक्टर संगठनों का आरोप है कि डॉ. राघव को गलत तरीके से बर्खास्त किया गया, जिसे तुरंत रद्द किया जाए। इतना ही नहीं, एक व्यक्ति द्वारा जान से मारने और देश छोड़ने की धमकी दिए जाने का भी गंभीर आरोप लगाया गया है। इस मामले में डॉक्टरों ने BNS की कई धाराओं के तहत तत्काल FIR दर्ज करने की मांग की है।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

RDA ने IGMC परिसर में भीड़ द्वारा डराने-धमकाने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं का भी जिक्र किया है, जिससे अस्पताल का कामकाज बाधित हुआ। साथ ही, CCTV और सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर खामियों को इस पूरे घटनाक्रम के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए जवाबदेही तय करने की मांग की गई है।

डॉक्टरों के अनुसार, 26 दिसंबर को मुख्यमंत्री से सुबह 9:45 बजे मुलाकात प्रस्तावित है। यदि इस बैठक के बाद भी समाधान नहीं निकला, तो 27 दिसंबर से ओपीडी और सभी वैकल्पिक सेवाएं बंद रहेंगी। केवल आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी।

अब सवाल यह है कि क्या सरकार समय रहते डॉक्टरों की मांगें मानकर हालात संभालेगी, या IGMC में स्वास्थ्य सेवाएं ठप होंगी?

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close