ब्रेकिंग-न्यूज़

हिमाचल किसान कांग्रेस चंबा-II में नई टीम का गठन — मदन सिंह ठाकुर बने ब्लॉक अध्यक्ष

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

हिमाचल किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सोहन वर्मा ने ब्लॉक किसान कांग्रेस चंबा-II की नई कार्यकारिणी को मंजूरी दे दी है। जिलाध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार द्वारा जारी सूची के अनुसार, मदन सिंह ठाकुर को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

ashb advt_page-0001

नई कार्यकारिणी में नियुक्त पदाधिकारी इस प्रकार हैं—

  • उपाध्यक्ष: मनोज कुमार, महिन्द्र कुमार

  • सचिव: राहुल कुमार, गुग्गू, अजेश कुमार, प्रवेद कृष्ण

  • संगठन सचिव: प्रवीण कुमार, राज कुमार

  • कोषाध्यक्ष: धर्म चंद

  • संयुक्त सचिव: मनोज कुमार, राकेश कुमार

    No Slide Found In Slider.
  • प्रेस/मीडिया सचिव: राजेश कुमार

इसके साथ ही जिला किसान कांग्रेस के संगठन सचिव हरिन्दर ठाकुर को ब्लॉक किसान कांग्रेस चंबा-II का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

डॉ. दिनेश कुमार ने प्रेस बयान में कहा कि नई कार्यकारिणी ‘रावी पार’ क्षेत्र के किसानों और बागवानों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रियता से कार्य करेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि ब्लॉक अध्यक्ष मदन सिंह ठाकुर के नेतृत्व में किसान कांग्रेस प्रदेश सरकार की किसान-हितैषी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएगी।
उन्होंने बताया कि जल्द ही नवगठित टीम के साथ बैठक कर संगठन एवं पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी शेयर की जाएगी।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close