शिक्षा

C&V अध्यापकों के हित में बड़ा कदम—20 साल बाद मिल सकती है विशेष वेतन वृद्धि, राज्य अध्यक्ष ने दिया भरोसा

No Slide Found In Slider.

 रा० सी० एण्ड वी० अध्यापक संघ हिमाचल प्रदेश की सत्र 2025-2028 सत्र हेतु नवनिर्वाचित राज्य कार्यकारिणी की प्रथम त्रैमासिक बैठक राज्य प्रधान शेर सिंह ठाकुर तथा महिला मोर्चा प्रधान कान्ता ठाकुर और विशेष अतिथि राज्य पूर्व वित्त सचिव एवम पूर्व जिलाध्यक्ष सिरमौर धन वीर की उपस्थिति और राज्य प्रैस महासचिव एवम जिलाध्यक्ष शिमला विनोद चौहान के कुशल प्रबंधन में राजकीय उच्च विद्यालय नव बहार शिमला में बड़े ही अविस्मरणीय तथा भव्य ढंग से सम्पन्न हुई। इस बैठक में प्रदेश भर के लगभग 100 पदाधिकारियों ने भाग लिया तथा राज्य स्तरीय बैठक को सफल बनाने हेतु अपना अपना बहुमूल्य योगदान दिया। इस बैठक में राज्य प्रधान द्वारा राज्य कार्यकारिणी का विस्तार किया गया तथा प्रत्येक जिला के पदाधिकारियों को राज्य कार्यकारिणी के विस्तार में सम्मिलित कर संगठन को मजबती प्रदान की। इस अवसर पर प्रदेश की ओर से उपस्थित सभी जिलाध्यक्षों ने राज्य कार्यकारिणी में विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य कार्यकारिणी अच्छी दिशा में काम कर रही है तथा सी० एण्ड वी० अध्यापकों के अधिकारों को पूरा करवाने के लिए प्रयासरत है तथा सभी जिलाध्यक्षों ने सी० एण्ड वी० अध्यापकों से जुड़ी अनेक समस्याओं को भी राज्य कार्यकारिणी के समक्ष उचित समाधान हेतु रखा और इन सभी ज्वलंत समस्याओं का निराकरण करवाने के लिए राज्य कार्यकारिणी से निवेदन करते हुए कहा कि हम सभी राज्य कार्यकारिणी के साथ खड़े हैं। जब भी सरकार व विभाग से मिलने के लिए पदाधिकारियों की आवश्यकता होगी तो हम सभी राज्य कार्यकारिणी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ देंगे तथा अध्यापकों की मांगों को पूरा करवाने के लिए पूरी तरह साथ देंगे। राज्य अध्यक्ष शेर सिंह ठाकुर तथा राज्य महासचिव होशियार सिंह ने सभी जिलाध्यक्षों व राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि संगठन चरणबद्ध तरीके से सी० एण्ड वी० अध्यापकों की ज्वलंत समस्याओं को सरकार और विभाग के समक्ष उठा रहा है तथा सरकार के सहयोग से सी० एण्ड वी० अध्यापकों की सभी मांगो को पूरा करवाने हेतु निरंतर प्रयत्नशील है। संगठन के पदाधिकारियों ने सभी सी० एण्ड वी० अध्यापकों से संगठन में विश्वास बनाए रखने हेतु भी अपील की। इस अवसर पर राज्य मुख्य मार्गदर्शक एवम् जिलाध्यक्ष हमीरपुर सुरेन्द्र कुमार, राज्य मुख्य संयोजक अश्विनी भारद्वाज, राज्य मुख्य प्रवक्ता एवम् जिलाध्यक्ष बिलासपुर रवि कांत, राज्य मुख्य सलाहकार एवम् पूर्व जिलाध्यक्ष शिमला प्रदीप कांत, राज्य मुख्य प्रैस महासचिव एवम् जिलाध्यक्ष शिमला विनोद चौहान, राज्य मुख्य महालेखाकार एवम् जिलाध्यक्ष सोलन जीत रघुवंशी, राज्य कार्यालय समिति अध्यक्ष एवम् जिलाध्यक्ष सिरमौर यशपाल, राज्य समन्वय समिति अध्यक्ष एवम् जिलाध्यक्ष कुल्लू ओम प्रकाश, आइ टी सैल अध्यक्ष एवम् पूर्व जिलाध्यक्ष किन्नौर किरण विष्ट, अनुशासन समिति अध्यक्ष धर्मपाल, राज्य वरिष्ठ उप प्रधान भगत राम,महिला मोर्चा महासचिव सुमन लता,महिला उपाध्यक्ष शीतल, महिला मोर्चा उप प्रधान अचला तथा कमलेश कुमारी, महिला मोर्चा संगठन मंत्री रजनी बाला, तथा संगठन महामंत्री बाॅबी घेदटा, संघर्ष समिति उपाध्यक्ष आचार्य पवन,सह लेखाकार लेखराज,सोसल मीडिया सचिव स्वामी लाल , कार्य समिति सचिव अजय कुमार, राज्य वाइस चेयरमैन कृष्ण कुमार (मण्डी) तथा सुमन लता कमलेश कुमारी मदन मोहन वर्मा बंसीलाल ठाकुर मनोज मनोज ठाकुर अश्वनी कुमार भगत राम रमेश कुमार विजय कुमार किरण कुमार देवेंद्र सिंह धर्मपाल डोगरा अजय कुमार पवन कुमार पवन परमार बीजेपी प्रकाश रवि शर्मा ओम प्रकाश राजेश ठाकुर दीप प्रकाश वेद राम कृष्ण कुमार जीत रघुवंशी संजय शर्मा यशपाल जगदीश शर्मा स्वामी लाल लेखराज अनिल कुमार सुरेंद्र कुमार अजय कुमार बॉबी विनोद कुमार अचला शर्मा रजनी ठाकुर प्रदीप कांत शीतल चौहान बलबीर सिंह दिलीप राणा कांत ठाकुर सुरेश ठाकुर बबीता कुमारी शेर सिंह ठाकुर होशियार सिंह कमलेश कुमारी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यकारिणी में निम्नलिखित मुद्दे छाये रहे:- दिनांक 16-11-2025 को राज्य स्तरीय बैठक राजकीय उच्च विद्यालय नवबाहर शिमला में सीo एण्ड वीo अध्यापक साथियों के सभी मुद्दों पर चर्चा हुई I विशेष कर सीo एण्ड वीo अध्यापक साथियों की 20 वर्ष पश्चात् विशेष वेतन वृद्धि की अधिसूचना शीघ्र ही जारी करवाई जाएंगी, डीएम और पी ई टी के डाईंग केडर को समाप्त करने पर चर्चा, कला विषय के स्लेबस को स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा एन सी ई आर टी के स्लेबस की संलग्न किये जाने से सम्बंधित विसंगति को दूर करने व उक्त स्लेबस को सरल रूप से व्यवस्थित करने पर चर्चा, कला अध्यापको को सीधा पीजीटी पद पर प्रमोशन पर विशेष चर्चा तथा सी बी एस सी स्कूलों में कला अध्यापक तथा शास्त्री अध्यापको के पदों पर आए संकट पर चर्चा इत्यादि अन्य कई अहम् मुद्दों पर विशेष चर्चा हुई I राज्य अध्यक्ष श्री शेर सिंह जी ने पूर्ण आश्वासन देते हुए अपने वक्तव्य में कहा हैं कि उक्त सभी मुद्दों को सरकार के समक्ष उठाया जाएगा तथा शिक्षा सचिव व स्कूल शिक्षा निदेशक महोदय जी से आगामी बैठक में सभी उक्त मुद्दे चर्चा में लाए जाएंगे और उन्हें सरकार से आग्रह कर हल करने की कोशिश की जाएंगी ।

No Slide Found In Slider.
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close