शिक्षा

राजकीय महाविद्यालय संजौली में प्रधानाचार्या संबोधन एवं दो दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन

WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (1)
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.21
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (2)

राजकीय महाविद्यालय संजौली में प्रधानाचार्या संबोधन एवं दो दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

शिमला, 10 जुलाई 2026: सेंटर ऑफ एक्सीलेंस राजकीय महाविद्यालय संजौली में दिनांक 9 एवं 10 जुलाई 2026 को बी.ए., बी.एससी., बी.कॉम., बी.बी.ए., बी.सी.ए. तथा बी.वोक. प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए प्रधानाचार्या संबोधन एवं इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालयीन वातावरण, अनुशासन, शैक्षणिक व्यवस्था तथा विभिन्न छात्र-हितैषी गतिविधियों से परिचित कराकर उनके नए शैक्षणिक सत्र का औपचारिक शुभारंभ करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत भाषण के साथ हुआ। इसके उपरांत महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. भारती भागड़ा ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, कड़ी मेहनत, नैतिक मूल्यों एवं सकारात्मक सोच को जीवन का आधार बनाने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हुए एक सफल, संवेदनशील एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों में महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रो. बचन सिंह ने एंटी-रैगिंग नियमों एवं सुरक्षित परिसर की जानकारी दी। डॉ. कीर्ति सिंघा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के अंतर्गत पाठ्यक्रम संरचना, क्रेडिट प्रणाली तथा परीक्षा पद्धति का विस्तार से परिचय कराया।

No Slide Found In Slider.

डॉ. राकेश शर्मा ने विभिन्न क्लबों एवं सांस्कृतिक सोसायटियों में सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. नमिता खागटा ने शिकायत निवारण तंत्र की कार्यप्रणाली से विद्यार्थियों को अवगत कराया। प्रो. विक्रम भारद्वाज ने छात्रवृत्ति योजनाओं तथा एनसीसी (NCC) के माध्यम से राष्ट्रसेवा के अवसरों की जानकारी दी।

इसी क्रम में डॉ. आदित्य सिंह दुल्टा ने मेंटर-मेंटी कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। श्री मुन्नी लाल ने महाविद्यालय पुस्तकालय की सुविधाओं एवं नियमों की जानकारी दी। डॉ. पूनमा वर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की गतिविधियों पर प्रकाश डाला, जबकि डॉ. प्रशांत ठाकुर एवं डॉ. पूनम चंदेल ने रेंजर्स एवं रोवर्स की साहसिक एवं सेवा गतिविधियों से विद्यार्थियों को परिचित कराया। डॉ. सुशील शर्मा ने विद्यार्थियों के कौशल विकास हेतु संचालित एड-ऑन पाठ्यक्रमों की उपयोगिता बताई तथा डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बी.कॉम. के एईडीपी (AEDP) कार्यक्रम की जानकारी साझा की।

कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. पूजा दुल्टा एवं डॉ. शिखा चंदेल ने प्रभावी ढंग से किया। अंत में राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ यह ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी इंडक्शन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close