विशेष

छोटे गाँव से बड़ी उड़ान: अदिति चंदेल बनी भारतीय वायु सेना की फ्लाइंग ऑफिसर

No Slide Found In Slider.

हिमाचल प्रदेश के चियोग (बागड़ी) गाँव की बेटी अदिति चंदेल ने अपने परिवार और प्रदेश का नाम रोशन करते हुए भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर एक नई ऊँचाई हासिल की है। अदिति ने बेंगलुरु में प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर 6 सितंबर 2025 को यह ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

इससे पहले अदिति लगभग दो वर्ष तक कैप जैमिनी (CAP JAMINI) बहुराष्ट्रीय कंपनी बॉम्बे में भी सेवाएं दे चुकी हैं।

👉 अदिति के पिता राजेंद्र चंदेल शिमला में वरिष्ठ लेखा अधिकारी हैं जबकि उनकी माता आशा चंदेल गृहिणी हैं। अदिति ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा महेश्वरी पब्लिक स्कूल, चियोग से प्राप्त की और 12वीं तक की पढ़ाई डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लक्कड़ बाजार शिमला से की। इसके बाद उन्होंने एनआईटी हमीरपुर से बी.टेक. की डिग्री हासिल की।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

बचपन से ही मेधावी अदिति को कक्षा पाँचवीं से स्नातक तक लगातार छात्रवृत्तियां मिलती रहीं। उनकी यह सफलता उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है।

अदिति की यह उपलब्धि केवल परिवार ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने साबित कर दिया है कि छोटे गाँव की बेटियाँ भी बड़े सपने पूरे कर देश की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं।

 अदिति का यह सफर आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

डिम्पल सूद

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close