शिक्षा

छोग टाली के विद्यार्थियों के सीड़कू ने लुभाया सबका मन

No Slide Found In Slider.

जिला शिक्षण तथा प्रशिक्षण संस्थान कुल्लू में 12 से 14 फरवरी तक राज्य फूड महोत्सव का आयोजन किया गया

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

जिसका उद्घाटन माननीय संसदीय सचिव आदरणीय सुंदर सिंह ने तथा समापन जिलाधीश कुल्लु श्री तरोल एस रवीश (आई ए एस)के द्वारा किया गया जिसमें सभी जिलों से चयनित विद्यार्थियों ने भाग लिया इस महोत्सव में भोजन बनाने की प्रतियोगिता में जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व करने का अवसर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोग टाली के छ विद्यार्थियों मोनिका, महक, अनामिका, अंकिता, दीक्षित तथा आकाश को मिला तथा राजकीय उत्कृष्ठ कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पोंटा साहिब की प्रांजल चौहान तथा पूजा कुमारी ने केरल राज्य के नृत्य की प्रस्तुति दी। इस दल का नेतृत्व जिला समन्वयक मोनिका वालिया तथा प्रवक्ता राजनीति शास्त्र रामानंद सागर ने किया जबकि सरला चौहान मुख्य सहायक रही। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोग टाली के कार्यकारी प्रधानाचार्या सुरेन्द्र पुंडीर ने बताया की इस अभूतपूर्व गतिविधि में विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सिरमौर के परंपरागत व्यंजन जैसे असकली, धरोटी, पुडे़, सिडकु आदि तैयार किया गया जिसके जायेके की भरपूर प्रशंशा हुई तथा इन विद्यार्थियों ने राज्य में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि के लिए स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान अंजना ठाकुर, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष देशराज ठाकुर, वरिष्ठ प्रवक्ता भूपेंद्र चौहान, राजू राम शर्मा, सुरेश कुमार, अलका भलेईक, एकता धीमान,रामलाल सूर्या, दलीप शर्मा,रामलाल ठाकुर, ललिता कुमारी , प्राची पंवार ,रोबिन सिंह सुभाष चंद तथा कौशल्या ने भरपूर प्रशंशा की मध्यान भोजन प्रभारी राजू राम शर्मा ने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थी विद्यालय में bbi विभिन्न अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाते है, प्रारंभिक पाठशाला की मुख्याध्यापिका मीरा वर्मा तथा शिक्षक राजेंद्र चौहान ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थी अपनी संस्कृति एवम् परंपराओं को निरंतर संजोय रखने के लिए प्रेरित होंगे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close