विविध

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रान्ति की शुभकामनाएं दीं

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मकर संक्रान्ति के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल ने अपने संदेश में आशा व्यक्त की कि यह शुभ अवसर राज्य के लोगों के जीवन में समृद्धि और खुशहाली लाएगा। उन्होंने कहा कि यह पर्व जीवन में नवीन ऊर्जा के संचार का भी प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उत्सव हमें अपने प्रियजनों एवं मित्रों के साथ खुशियां बांटने का अवसर प्रदान करता है और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उन्होंने कामना की कि उत्साह और उल्लास से परिपूर्ण यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उन्नति लेकर आए।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close