संस्कृति
-
विख्यात लोक संगीतकार डॉ0. कृष्ण लाल सहगल को ‘आजीवन उपलब्धि सम्मान‘
हिमालय साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण मंच, शिमला हि.प्र. द्वारा संगीत शिरोमणि डॉ.कृष्ण लाल सहगल को हिमाचली लोक संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘‘आजीवन उपलब्धि सम्मान‘‘ से अलंकृत किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें शिमला में आयोजित एक भव्य लोक संगीत के आयोजन में प्रदान किया जाएगा जिसकी घोषणा शीघ्र ही की जाएगी। हिमाचली लोक संगीत का यह कार्यक्रम विशेष रूप से डॉ. कृष्ण लाल सहगल को ही समर्पित रहेगा जिसमें उनके स्वरचित लोग गीत उन्हीं से तो सुनेंगे ही, साथ अन्य लोक कलाकार भी रहेंगे। यह जानकारी आज शिमला में एक प्रैस विज्ञप्ति के द्वारा हिमालय मंच के अध्यक्ष और विख्यात साहित्यकार एस.आर.हरनोट ने दी। हरनोट ने बताया कि 73 वर्षीय डॉ. कृष्ण लाल सहगल ने अब तक का अपना सारा जीवन हिमाचली लोक संगीत को समर्पित किया है और अभी भी निरन्तर संगीत के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने अब तक लगभगत सौ से अधिक पहाड़ी गीतों की संरचना ही नहीं बल्कि आकाशवाणी, दूरदर्शन और कई माध्यमों से गाया है। उनके गीतों की कई ऑडियो और विडियो कैसेट्स भी निकली है। पिछले दिनों ‘गीत मेरी माटी रे‘ पुस्तक भी प्रकाशित हुई है जिसमें सिरमौर जनपद के लोक गीत स्वरलिपि बद्ध हैं। सहगल जी को अनेक संगीत सेवी संस्थाओं ने जिला व राज्य स्तरीय सम्मानों से भी सम्मानित किया है। एस.आर.हरनोट ने जानकारी दी कि डॉ. कृष्ण लाल सहगल कंठ संगीत में पी.एच.डी. है और उन्होंने प्राचीन कला केन्द्र चंडीगढ़ से गायन व वादन में संगीत विशारद और इलाहाबाद से कंठ संगीत में संगीत प्रवीण की उपाधियां हासिल की हैं। वे आकाशवाणी शिमला और दूरदर्शन के उच्च श्रेणी कलाकारों में शामिल हैं। वे वर्ष 2008 में हिमाचल कॉलेज काडर से एसोसिएट प्रोफेसर(कंठ संगीत) पद से सेवानिवृत हुए हैं। हिमालय साहित्य मंच ने अब तक जिन वरिष्ठ साहित्यकारों को आजीवन उपलब्धि सम्मान से नवाजा है उनमें श्रीनिवास श्रीकांत, डॉ. मौलूराम ठाकुर, सरोज वशिष्ट, सत्येन शर्मा, रामदयाल नीजर, सुंदर लोहिया, रमेश चन्द्र शर्मा और ओम प्रकाश हांडा शामिल हैं। लोक संगीत में यह पहला सम्मान दिया जा रहा है।
Read More » -
असर विशेष: ज्ञान गंगा”यक्ष प्रश्न – 5 (ज्ञान, सम्मान व् संतोष)”
रिटायर्ड मेजर जनरल एके शौरी यक्ष ने प्रश्न करना जारी रखा और युधिष्ठिर से अगला प्रश्न पूछा। यक्ष ने पूछा…
Read More » -
जिधर जीवंत होती दिखी चित्रकारी….
आज गेयटी थियेटर में नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रों ने अपनी अपनी तस्वीरों का प्रदर्शन किया। पहले तो छात्रों ने…
Read More » -
असर विशेष: ज्ञान गंगा” यक्ष प्रश्न -४ साथी और शुभचिंतक”
रिटायर्ड मेजर जनरल एके शौरी की कलम से यक्ष ने अपने प्रश्नों की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए युधिष्ठिर से…
Read More » -
असर विशेष: ज्ञान गंगा” यक्ष प्रश्न – 3 “
रिटायर्ड मेजर जनरल एके शौरी यक्ष प्रश्न – 3 मन, विचार और बुद्धिमता यक्ष ने पूछा, वह कौन है…
Read More » -
इस बार 26 और 27 अक्तूबर दोनों दिन मनाएं भाई
– इस साल लगभग हर त्योेहार में तिथियों, दिनों और उनके शुभ मुहूतांे के निर्धारण में कन्फयूजन,असमंजस और मतभेद…
Read More » -
मिस अर्थ इंडिया शिमला में…
राज्यपाल ने वंशिका को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए उनके आत्मविश्वास और प्रतिभा की प्रशंसा की। उन्होंने…
Read More » -
युवा महोत्सव द्वितीय समूह में जवाहर लाल नेहरू राजकीय ललित कला महविद्यालय शिमला का फिर दबदबा
नाहन में आयोजित अंतर महविद्यालय युवा महोत्सव द्वितीय समूह में जवाहर लाल नेहरू राजकीय ललित कला महविद्यालय शिमला…
Read More » -
सुबह 11 बजे अर्की साहित्य उत्सव का खूबसूरत शुभारंभ और समापन सांय 5 बजे
हिमालय साहित्य मंच और अर्की कॉलेज के संयुक्त संयोजन में आयोजित भव्य “अर्की साहित्य उत्सव” का आज 11 बजे…
Read More » -
महिलाएं 13 अक्टूबर को करें करवा चौथ का व्रत: पंडित डोगरा
*करवा चौथ पर लाल रंग के कपड़े पहनना माना जाता है शुभ* *सत्यदेव शर्मा सहोड़* शिमला। प्रख्यात…
Read More »