विविध

बोर्ड प्रबंधन के नोटिफिकेशन के बाद काले बिल्ले लगाकर चलाया जा रहा विरोध प्रदर्शन एक महीनें के लिए स्थगित

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ द्वारा तकनीकी कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों एवं पदोन्नति संबंधी समस्याओं को लेकर काले बिल्ले लगाकर चलाया जा रहा विरोध प्रदर्शन बोर्ड प्रबंधन द्वारा जारी नोटिफिकेशन को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से एक महीने के लिए फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

No Slide Found In Slider.

संघ के प्रदेशाध्यक्ष रणवीर सिंह ठाकुर ने नाहन में प्रेस को दिए बयान में कहा कि बोर्ड प्रबंधन द्वारा आईटीआई एवं नॉन-आईटीआई तकनीकी कर्मचारियों की पदोन्नति के संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसमें यह दावा किया गया है कि दोनों वर्गों के कर्मचारियों को पदोन्नति का अवसर मिल सकेगा। यदि नोटिफिकेशन के अनुसार वास्तव में पदोन्नति का अवसर सुनिश्चित होता है, तो संघ इसे फिलहाल एक सकारात्मक कदम मानता है।

हालांकि, संघ ने स्पष्ट किया कि नोटिफिकेशन को केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रखते हुए फील्ड इकाइयों द्वारा प्रभावी रूप से लागू किया जाना आवश्यक है।

No Slide Found In Slider.

संघ ने यह भी स्पष्ट किया कि इस अधिसूचना से पूर्व में विधिवत पदोन्नत कर्मचारियों की पदोन्नति, वरिष्ठता, वेतनमान एवं अन्य सेवा लाभों पर किसी भी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए।

संघ ने लगभग 1,250 आईटीआई एवं नॉन-आईटीआई तकनीकी कर्मचारियों के पदोन्नति अवसर का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया है। संघ की मांग है कि आगामी एक माह के भीतर बोर्ड प्रबंधन के दावे एवं आश्वासन के अनुरूप इन कर्मचारियों को उनकी पात्रता एवं वैध सेवा अधिकारों के अनुसार पदोन्नति का वास्तविक अवसर प्रदान किया जाए।

संघ ने कहा कि यदि एक माह के भीतर बोर्ड प्रबंधन के दावे के अनुसार प्रभावी कार्रवाई नहीं होती, कर्मचारियों को पदोन्नति का वास्तविक अवसर नहीं मिलता अथवा पूर्व में पदोन्नत कर्मचारियों के पदोन्नति एवं अन्य सेवा हितों से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ की जाती है, तो संघ अपने आंदोलन को पुनः शुरू करने एवं आवश्यकता पड़ने पर इसे और अधिक व्यापक करने के लिए बाध्य होगा।

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close