ब्रेकिंग-न्यूज़संस्कृति

मिस अर्थ इंडिया शिमला में…

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से आज मिस-अर्थ इंडिया-2022 सुश्री वंशिका परमार ने राजभवन में भेंट की

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

राज्यपाल ने वंशिका को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए उनके आत्मविश्वास और प्रतिभा की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उनकी यह सफलता हिमाचल प्रदेश सहित देश के लिए गौरव का विषय तथा अन्यों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कुमारी वंशिका को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

ashb advt_page-0001
No Slide Found In Slider.

हमीरपुर जिला के नादौन की रहने वाली वंशिका परमार 19 वर्ष की छोटी आयु में मिस-अर्थ इंडिया बनने वाली राज्य की प्रथम युवती है। मिस अर्थ इंडिया फिनाले नई दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में इस सप्ताह आयोजित किया गया, जिसमें वंशिका मिस अर्थ-2022 के लिए भारत की अधिकारिक प्रतिनिधि चुनी गई। वह नवंबर माह में फिलीपींस में मिस अर्थ प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी, जहां प्रतिष्ठित ताज के लिए 90 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के साथ प्रतिस्पर्धा आयोजित होगी। वंशिका वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस से अपनी पढ़ाई कर रही है। ब्यूटी क्वीन होने के साथ-साथ वह एकेडमिक स्कॉलर भी हैं।

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close