शिक्षा

अब बदला छुट्टियों का पैटर्न

WhatsApp Image 2026-02-05 at 5.59.45 PM

 

 

हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा छुट्टियों के पैटर्न को बदलने के फैसले का स्वागत किया है ।हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत मीडिया प्रमुख शशि शर्मा ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि इस समय पाठशालाओं में पठन पाठन का माहौल बहुत बेहतर तरीके से चला है और यह माहौल कुछ और दिन इसी तरीके से चलना चाहिए ताकि बच्चों के सिलेबस को पूर्ण किया जा सके और पढ़ाई में जो कोविड-19 की वजह से व्यवधान पड़ा है उसकी भरपाई की जाए की जा सके ।

No Slide Found In Slider.

 

हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने आग्रह किया है कि तर्कसंगत तरीके से इन छुट्टियों को लोहड़ी त्यौहार के साथ जोड़ा जाए और इन छुट्टियों की रीशेड्यूलिंग करते हुए इन्हें 10 जनवरी से 15 जनवरी तक किया जाए ।हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सचिव पवन मिश्रा, नवनिर्वाचित प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार ,प्रांत महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर, संगठन मंत्री विनोद सूद ,कोषाध्यक्ष यशवंत शर्मा, अतिरिक्त महामंत्री सुधीर गौतम और दर्शन लाल ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयशंकर, उपाध्यक्ष रामकृष्ण मारकंडे, प्रवक्ता संवर्ग के उपाध्यक्ष नरेंद्र कपिला, टीजीटी प्रमुख अशोक कुमार ,सुरेंद्र कुमार डीपी ई प्रमुख सुरेंद्र कुमार, क्लासिकल एवं वर्नाकुलर प्रमुख तीर्थ आनंद, जेबीटी प्रमुख हेमराज, विनोद ,महिला महिला विंग उपाध्यक्षा ललिता वर्मा, सह संगठन मंत्री विष्णु शर्मा और नरेश शर्मा महिला विंग की सचिव कृष्णा चंदेल, जबकि संवर्ग की सचिव ज्योति महाजन ,कार्यालय सचिव प्रदीप कुमार व राजेंद्र कृष्ण,

No Slide Found In Slider.

मीडिया प्रमुख शशि शर्मा, सह प्रमुख रविंद्र कुमार सहित सभी जिलों के जिला अध्यक्षों और जिला महामंत्री ओं सहित समस्त कार्यकारिणी और हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के सभी सदस्यों ने हिमाचल प्रदेश सरकार का अवकाश को तर्कसंगत स्वरूप देकर फैसला लेने के लिए हार्दिक-हार्दिक रूप से धन्यवाद किया है और उम्मीद जताई है हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ की इस आग्रह के अनुसार इन छुट्टियों को फेस्टिवल ब्रेक के रूप में लोहड़ी के दिनों में किया जाए जिससे त्योहारों का यह मौसम और भी खुशनुमा बन सकेगा ।

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close