शिक्षा

शूलिनी की PhD स्कॉलर को IUFRO अकेसिया कॉन्फ्रेंस के लिए ANRF समर्थन

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM
सोलन, 5 अक्टूबर
 शूलिनी यूनिवर्सिटी की PhD स्कॉलर अन्वेषा बंद्योपाध्याय को हनोई, वियतनाम में 5 से 8 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित इंटरनेशनल यूनियन ऑफ़ फ़ॉरेस्ट रिसर्च ऑर्गनाइज़ेशन (IUFRO)
UFRO Acacia 2026 Conference में शामिल होने के लिए अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (ANRF) से वित्तीय सहायता मिली है।
बायोटेक्नोलॉजी में PhD कर रहीं बंद्योपाध्याय डॉ. तरुण पाल के मार्गदर्शन में शोध कार्य कर रही हैं। IUFRO Acacia 2026 का आयोजन “Sustaining Acacia Plantations in a Dynamic Changing World” थीम के तहत हो रहा है। सम्मेलन में दुनिया भर के शोधकर्ता, वैज्ञानिक, नीति-निर्माता और उद्योग विशेषज्ञ एकत्र होकर अकेसिया अनुसंधान और इसके टिकाऊ प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श करेंगे ।
सम्मेलन में अकेसिया की genetics और breeding, biodiversity, climate-resilient plantation management, pest and disease management, value-chain innovation, circular bioeconomy तथा sustainable development जैसे विषयों पर चर्चा होगी। इसका उद्देश्य शोधकर्ताओं और उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों के बीच वैज्ञानिक ज्ञान एवं अनुभव साझा करना तथा बदलते पर्यावरण और जलवायु परिस्थितियों में अकेसिया प्लांटेशन के टिकाऊ विकास के लिए सहयोग को बढ़ावा देना है।
ANRF से मिली यह सहायता  बंद्योपाध्याय को अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक मंच पर शोधकर्ताओं और विशेषज्ञों के साथ संवाद करने तथा अकेसिया अनुसंधान, sustainable forestry और biotechnology के क्षेत्र में वैश्विक शोध गतिविधियों से जुड़ने का अवसर प्रदान करती है। यह उपलब्धि शूलिनी यूनिवर्सिटी में हो रहे शोध कार्यों और युवा शोधकर्ताओं को अंतरराष्ट्रीय अकादमिक मंचों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close