विविध
शांतिविहार वार्ड में घर-घर पहुंचा स्वच्छता का संदेश

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत लोगों को किया जागरूक
शिमला। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आज शांतिविहार वार्ड-22 में घर-घर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छता बनाए रखने, कूड़े का उचित निस्तारण करने और अपने आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने के लिए जागरूक किया गया।

अभियान में स्थानीय लोगों को स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने में सहयोग देने की अपील की गई।
अभियान का उद्देश्य नागरिकों की भागीदारी बढ़ाते हुए स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है।


