विविध

सी0 एण्ड वी0 अध्यापक संघ के चुनावों में शिमला ने मारी बाजी

*शिमला से शेर सिंह बने राज्य कार्यकारिणी के प्रधान

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

बीते रोज जिला सोलन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में हिमाचल प्रदेश राजकीय सी0एण्ड वी0 अध्यापक संघ का त्रैवार्षिक चुनाव योगराज की अध्यक्षता में सम्मपन्न हुआ।
इस चुनाव में प्रदेश के बारह जिलों के जिलाध्यक्षों सहित प्रदेश के 116 डैलिगेट ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया।पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
इस चुनाव में राज्य के अध्यक्ष पद के लिए जिला कांगड़ा से गुरदयाल कौंडल और जिला शिमला के बीच मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में शिमला से शेर सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी गुरदयाल कौंडल को दस मतो से पराजित किया।
जिला शिमला के शेर सिंह के नाम का अनुमोदन जिला बिलासपुर के अध्यक्ष रवि कुमार शर्मा ने किया और उनका समर्थन हमीरपुर जिला के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ,जिला चम्बा के अध्यक्ष संजय वर्मा, सोलन जिला के अध्यक्ष जीत रघुवंशी, सिरमौर के अध्यक्ष यशपाल,लाहौल-स्पिति से अध्यक्ष अशोक और जिला किन्नौर के अध्यक्ष संदीप नेगी ने किया।वहीं दूसरी ओर गुरदयाल कौंडल के पक्ष में कुल्लू,मण्डी और ऊना जिला रहा। चुनाव में कुल 116 मत पड़े जिसमें गुरदयाल कौंडल को 53 मत जबकि शेर सिंह को 63 मत पड़े।
जीत दर्ज करने के बाद शेर सिंह ने कहा कि अब संघ में एक नए अध्याय की शुरूआत होगी। आज तक जो भी अध्यक्ष रहे हैं उन्होंने मात्र कुर्सी को ही तरजीह दी है।जिसका खमियाजा आज प्रदेश के शिक्षकों भ्गतना पड़ रहा है। इस अवसर पर उन्होंने स्व आशुतोष को याद करते हुए कहा कि उनका संघ के प्रति एक विजन था कि बीस वर्षों के उपरान्त दो विशेष वेतन वृद्धि का कार्य किया।उसके उपरान्त आज तक संघ में केवल सेवानिवृत लोग ही संघ को जगीर समझते रहे।लिहाजा विशेष वेतन वृद्धि का एक भी वर्ष कम नहीं कर पाए। जिससे संगठन विघटन की ओर बढ़ता गया।
इस त्रैवार्षिक चुनावों में जिला हमीरपुर से होशियार सिंह को महासचिव और जिला सिरमौर के दलीप राणा को कोषाध्यक्ष बनाया गया।अन्य महत्वपूर्म पदों में वरिष्ठ उप-प्रधान के रूप में सोलन से दीपराम चंदेल व भगतराम की ताजपोशी की गई।जबकि कांता ठाकु की महिला मोर्चा अध्यक्ष, सुमन को महासचिव और सविता को उपाध्क्ष के रूप में चुना गया।चुनाव प्रक्रिया लगभग साढ़े छ: बजे पूर्ण हुई।
दूसरी ओर शेर सिंह के प्रधान पद चयनित होने पर हिमाचल प्रदेश राजकीय भाषायी अध्यापक संघ के राज्य अध्यक्ष हामराज ठाकुर,महासचिव अर्जुन सिंह,धनवीर सिंह,महिला मोर्चा अध्यक्ष मीरा शर्मा और संस्थापक नरेन्द्र कुमार शर्मा ने बधाई देते हुए कहा है कि आज संघ को जागीर समझने वालों का अंत हो चुका है और निश्चित तौर पर संघ के रुके हुए कार्य को नई दिशा मिलेगी।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close