फार्मासिस्ट दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम में निभाएं अहम भूमिका : नमन गुप्ता
विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर शिमला में कार्यक्रम, नशे के खिलाफ फार्मासिस्टों से सक्रिय भूमिका की अपील

विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर शिमला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एलायंस ने pharmacists की भूमिका को किया रेखांकित
शिमला, 25 सितंबर।
विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर 25 सितंबर 2026 को शिमला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एलायंस (SCADA) की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ड्रग्स इंस्पेक्टर शिमला अर्बन नमन गुप्ता तथा ड्रग्स इंस्पेक्टर शिमला रूरल पुष्पेंद्र शर्मा को बतौर विशिष्ट अतिथि/Guest of Honour आमंत्रित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ड्रग्स इंस्पेक्टर नमन गुप्ता ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। दवाओं के सुरक्षित, तर्कसंगत और जिम्मेदार उपयोग को सुनिश्चित करने के साथ-साथ जनस्वास्थ्य की सुरक्षा में उनकी अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट केवल दवाएं उपलब्ध करवाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि मरीजों को दवाओं के सही उपयोग के संबंध में मार्गदर्शन देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने विशेष रूप से दवा के दुरुपयोग और नशे की रोकथाम में फार्मासिस्टों की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि NCORD (नार्को-कोऑर्डिनेशन सेंटर) के उद्देश्यों के अनुरूप फार्मासिस्ट जिम्मेदार तरीके से दवाओं का वितरण करने, संदिग्ध दवा उपयोग की पहचान करने, लोगों को आवश्यक परामर्श देने और दवाओं के दुरुपयोग की समय पर सूचना देने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
उन्होंने फार्मासिस्टों से आह्वान किया कि वे नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं। विशेष रूप से युवाओं को दवाओं के गलत इस्तेमाल के प्रति जागरूक करने और दवाओं के दुरुपयोग व अवैध डायवर्जन को रोकने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
कार्यक्रम में शिमला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एलायंस के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने भी भाग लिया। संगठन के प्रेसिडेंट संजीव पंडित, ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी पीयूष शर्मा, एडमिनिस्ट्रेटिव सेक्रेटरी शशि पाल चंदेल तथा ट्रेजरर मुकुल सूद सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
एलायंस के जनरल सेक्रेटरी अनुज जैन हैं, जबकि वाइस प्रेसिडेंट राकेश भारद्वाज और पंकज सूद हैं। ज्वाइंट सेक्रेटरी के रूप में गौरव सूद, भास्कर भारद्वाज, मुमुक्षु शर्मा, कपिल शर्मा, पुनीत सूद और सुजल अग्रवाल संगठन में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
कार्यक्रम के मीडिया सेल में दीपिका शर्मा और शशि पाल शामिल हैं। वहीं एग्जीक्यूटिव मेंबर्स में भानु शर्मा, जसकरण सिंह, गोपाल तोमर, नितिन गोयल , पंकज सूद, प्रशांत शर्मा, कुलदीप ठाकुर और राहुल गुप्ता शामिल हैं।
कार्यक्रम के दौरान फार्मासिस्टों की सामाजिक एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में जिम्मेदारियों, दवाओं के सुरक्षित उपयोग तथा युवाओं को नशे और दवाओं के दुरुपयोग से बचाने में उनकी भूमिका पर विशेष चर्चा की गई।


