सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल, ढली, शिमला में वार्षिक समारोह त्रिवेणी – आस्था और संस्कृति का संगम का भव्य आयोजन

किया गया। कार्यक्रम में शिमला-चंडीगढ़ धर्मप्रांत के बिशप सहाया थेथिअस थॉमस मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ फ्लोरल वेलकम तथा मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके पश्चात कक्षा 9-ब के विद्यार्थियों द्वारा प्रार्थना नृत्य तथा कक्षा 6-अ और 6-ब द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। समारोह में कक्षा 12 की छात्राओं द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया तथा विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में कक्षा 7-अ द्वारा कथक, कक्षा 7-ब द्वारा भरतनाट्यम, कक्षा 10-अ और 10-ब के छात्रों द्वारा तांडव, कक्षा 8-अ द्वारा मणिपुरी, कक्षा 9-अ की छात्राओं द्वारा मोहिनीअट्टम, कक्षा 9-अ के छात्रों द्वारा कथकली, कक्षा 10-अ की छात्राओं द्वारा सतरिया, कक्षा 10-ब की छात्राओं द्वारा ओडिसी तथा कक्षा 8-ब द्वारा छाऊ की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गई।
इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों द्वारा अंग्रेज़ी गीत, कक्षा 11 द्वारा अंग्रेज़ी नाटक तथा कक्षा 12 के छात्रों द्वारा ‘मदरलैंड’ की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि का अभिनंदन एवं सम्मान, उनके ज्ञानवर्धक उद्बोधन, धन्यवाद ज्ञापन तथा विद्यालय के स्कूल एंथम के साथ समारोह का समापन हुआ।
‘ त्रिवेणी’ के माध्यम से विद्यालय का उद्देश्य कला, संस्कृति और आस्था के सुंदर संगम को प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता एवं भारतीय सांस्कृतिक विरासत के प्रति उनके जुड़ाव को प्रदर्शित करना था। समारोह को लेकर प्रधानाचार्य सिस्टर ग्रेस,शिक्षकों,विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में विशेष उत्साह था।




