विविध

मुख्याध्यापक-प्रधानाचार्य संवर्ग मंडी की कार्यकारिणी विस्तारित, पदोन्नतियों पर जताया आभार

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

हिमाचल प्रदेश मुख्याध्यापक एवं प्रधानाचार्य संवर्ग जिला मंडी की प्रथम बैठक जिला प्रधान जीवन सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आज दिनांक 07-01-2026 को पी एम श्री राजकीय मॉडल छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी में आयोजित की गई जिसमें रूप सिंह कटारिया महासचिव एवं इंद्र सिंह वित्त सचिव ने भाग लिया और नरेश महाजन संवर्ग के पूर्व जिला प्रधान मंडी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत में संवर्ग के सभी उपस्थित सदस्यों ने एकमत ध्वनि से माननीय उच्च न्यायलय हिमाचल प्रदेश तथा हिमाचल प्रदेश सरकार का 512 मुख्याध्यापकों को प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति देने पर व उसकी सूची 30 दिसंबर 2025 को जारी करने पर आभार प्रकट किया और विशेष आभार सचिव शिक्षा श्री राकेश कंवर जी का किया जिनके करकमलों से विभागीय पदोन्नति समिति समय रहते पूर्ण हुई और 512 मुख्याध्यापकों को 2 वर्ष के लम्बे इंतजार के बाद पदोन्नति का तोहफा मिला। इसके बाद संवर्ग में 2026-2028 के लिए कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें मुख्य संरक्षक के पद पर राकेश चंदेल प्रधानाचार्य कोट हटली, वरिष्ठ उप प्रधान पद पर डाक्टर बलवंत सिंह ठाकुर प्रधानाचार्य गोपालपुर, उपप्रधान पद पर मख्तियार चंद गुलेरिया प्रधानाचार्य नलयाना, कर्म सिंह प्रधानाचार्य मनारू, मनोहर लाल यादव मुख्याध्यापक नालन, सचिव मुख्यालय पद पर निहाल सिंह प्रधानाचार्य भरगांव,अध्यक्ष शिकायत समिति पद पर योगेश कुमार प्रधानाचार्य मांडल,मुख्य सलाहकार पद पर योगेश कुमार प्रधानाचार्य बायला, ऑडिटर पद पर केसर सिंह प्रधानाचार्य गवाली, आयोजन सचिव पद पर गिरीश ठाकुर प्रधानाचार्य मझारनू,क़ानूनी सलाहकार पद पर चमन ठाकुर प्रधानाचार्य गहनीधार,प्रेस सचिव पद पर गोपाल सिंह प्रधानाचार्य कशोड,संयुक्त सचिव पद पर चुन्नी लाल प्रधानाचार्य मेगल,सहायक वित्त सचिव पद पर किशन चंद प्रधानाचार्य औट,सदस्य शिकायत समिति पद पर केसर सिंह प्रधानाचार्य खलनू,अध्यक्षा महिला विंग पद पर रेनू लता प्रधानाचार्य सोहर,महामंत्री महिला विंग पद पर आशा शर्मा प्रधानाचार्य कोठी,वित्त सचिव महिला विंग पद पर निधि शर्मा मुख्याध्यापिका आरंग को चुना गया। यह कार्यकारिणी आगामी दो वर्ष 2026 से 2028 तक हिमाचल प्रदेश मुख्याध्यापक एवं प्रधानाचार्य संवर्ग की बेहतरी के लिए कार्य करेगी। जिला की प्रथम बैठक में लगभग 25 मुख्याध्यापक और प्रधानाचार्य ने शिरकत की।सभी ने एकमत से यह निर्णय लिया कि आगामी तीन दिन जिला मंडी के तीनों उप शिक्षा निदेशक स्कूल से शिष्टाचार भेंट की जायेगी एवं मुख्याध्यापकों एवं प्रधानाचार्य से सम्बंधित मुद्दों पर कार्यकारिणी तीनों उप शिक्षा निदेशक मंडी से वार्ता कर उन मुद्दों को हल करवाने का प्रयास करेगी। बैठक में यह भी तय किया गया कि जिला मंडी कार्यकारिणी वर्ष में दो बैठकों का आयोजन करेगा एक जनवरी के पहले सप्ताह तथा दूसरी जुलाई के पहले सप्ताह। अगर बीच में कोई आपात मुद्धा संवर्ग के संज्ञान में आता है या किसी भी सदस्य द्वारा लाया जाता है तो आपात बैठक कर उसका समाधान कर हल करने का प्रयास किया जायेगा। बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close