ब्रेकिंग-न्यूज़

HRTC कर्मचारियों की मांगों का जल्द समाधान करने की मांग, नवनियुक्त एमडी से मिला कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति का प्रतिनिधिमंडल

WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (1)
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.21
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (2)

शिमला, 10 अगस्त।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
No Slide Found In Slider.

हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों और समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग को लेकर हिमाचल परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति ने नवनियुक्त प्रबंध निदेशक आईएएस शिवम प्रताप सिंह से मुलाकात की। समिति ने निगम के हित में कर्मचारियों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को HRTC के नवनियुक्त प्रबंध निदेशक से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें कार्यभार संभालने पर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान निगम की वर्तमान स्थिति, कर्मचारियों की समस्याओं, बेहतर कार्यप्रणाली तथा प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय को लेकर चर्चा हुई।
प्रबंध निदेशक शिवम प्रताप सिंह ने कहा कि निगम के सामने मौजूद चुनौतियों का समाधान अधिकारियों, कर्मचारियों और कर्मचारी संगठनों के आपसी सहयोग से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के साथ जल्द बैठक आयोजित कर कर्मचारियों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों और सुझावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।
समिति ने आश्वासन दिया कि निगम के हित और कर्मचारियों की जायज मांगों के समाधान के लिए वह प्रबंधन के साथ सकारात्मक संवाद और सहयोग जारी रखेगी। प्रतिनिधिमंडल में समिति के अध्यक्ष समर चौहान, उपाध्यक्ष हरीश कुमार, सचिव खेमेन्द्र गुप्ता, प्रवक्ता एच.के. शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close