ब्रेकिंग-न्यूज़

एम डब्ल्यू बी द्वारा हिमाचल प्रदेश के पत्रकारों को दस-दस लाख रुपये की मुफ्त एक्सीडेंटल पॉलिसी लॉन्चिंग एवं वितरण समारोह 9 जून को शिमला में

मुख्यातिथि पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास हिमाचल प्रदेश अनिरुद्ध सिंह होंगे

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

*एम डब्ल्यू बी के हिमाचल प्रदेश प्रभारी संजय भूटानी की पहल पर होगा आयोजन*

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

*शिमला*
मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन उत्तर भारत की
हिमाचल प्रदेश यूनिट द्वारा 9 जून 2026, मंगलवार
स्थान: होटल हॉली डे होम(नजदीक हाई कोर्ट) शिमला में पत्रकार कल्याण, सुरक्षा एवं सम्मान हेतु एक सार्थक पहल की जा रही है।एम डबल्यू बी उत्तर भारत के अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी के अनुसार
देवभूमि हिमाचल प्रदेश के पत्रकारों को दस-दस लाख रुपये की मुफ्त एक्सीडेंटल पॉलिसी लॉन्चिंग एवं वितरण समारोह 9 जून को होगा।जिसमें मुख्यातिथि
पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास हिमाचल प्रदेश अनिरुद्ध सिंह होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान करेंगे।गेस्ट ऑफ ऑनर मेयर नगर निगम शिमला सुरेंद्र चौहान होंगे।सम्माननीय अतिथि हरीश जनारथा
शहरी विधायक शिमला रहेंगे।
चन्द्र शेखर धरणी ने बताया कि एम डब्ल्यू बी उत्तर भारत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व हिमाचल प्रदेश के प्रभारी संजय भूटानी की पहल पर हिमाचल प्रदेश के पत्रकारों की लिए एम डब्ल्यू बी दस दस लाख की मुफ्त एक्सीडेंटियल पॉलिसी की लांचिंग 9 जून को करवाने जा रही है।हिमाचल प्रदेश के एम डब्ल्यू बी के अध्यक्ष विशाल सूद इस आयोजन के लिए संयोजक बनाए गए है। कार्यक्रम में एम डब्ल्यू बी उत्तर भारत के महासचिव डॉ सुरेन्द्र मेहता, कोषाध्यक्ष तरुण कपूर, उपाध्यक्ष पवन चोपड़ा व संगठन मंत्री मेवा सिंह राणा
प्रतिनिधित्व करेंगे।
मीडिया वेल बिंग एसोसिएशन के उत्तर भारत के महासचिव मीडिया वेल-बीइंग एसोसिएशन बना पत्रकार कल्याण में अग्रणीय है व संस्थापक सदस्यों को कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस देने वाली देश की पहली संस्था है।उत्तर भारत में संगठन का विस्तार लगातार बढ़ रहा है। दिल्ली इकाई के अध्यक्ष संजीव शर्मा, चंडीगढ़ के अध्यक्ष संजीव महाजन, पंजाब के अध्यक्ष सुमित खन्ना, हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष विशाल सूद तथा जम्मू-कश्मीर के अध्यक्ष मीर आफताब अपने-अपने राज्यों में संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं।उत्तर भारत स्तर पर संगठन का नेतृत्व अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी कर रहे हैं। उनके साथ महासचिव सुरेंद्र मेहता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश उप्पल, संजय भूटानी, भुवनेश झंडई और डॉ. अनिल दत्ता , कोषाध्यक्ष तरुण कपूर सक्रिय रूप से संगठन को आगे बढ़ा रहे हैं। संस्था के कोषाध्यक्ष तरुण कपूर तथा संगठन सचिव मेवा सिंह राणा संगठनात्मक गतिविधियों का सफल संचालन कर रहे हैं। वहीं मीडिया एवं प्रचार विभाग में पवन चोपड़ा, दीपक मिगलानी और सुनील सरदाना सहित अनेक पदाधिकारी संगठन की योजनाओं को पत्रकारों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।
मेहता ने बताया कि स्वास्थ्य सुरक्षा, जीवन बीमा, दुर्घटना बीमा, कानूनी सहायता, तकनीकी प्रशिक्षण और पत्रकार कल्याण की अनेक योजनाओं के माध्यम से एमडब्ल्यूबी ने यह साबित किया है कि यदि संकल्प मजबूत हो तो पत्रकारों के लिए एक प्रभावी सामाजिक सुरक्षा तंत्र तैयार किया जा सकता है। यही कारण है कि आज मीडिया वेल-बीइंग एसोसिएशन केवल एक संगठन नहीं, बल्कि पत्रकार कल्याण का एक राष्ट्रीय अभियान और देशभर के मीडिया कर्मियों के लिए उम्मीद का मजबूत मंच बन चुका है।
डॉक्टर सुरेंद्र मेहता ने बताया कि संगठन पिछले पांच वर्षों से पत्रकारों और उनके परिवारों की सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा सहित विभिन्न क्षेत्रों के सैकड़ों पत्रकारों को 10-10 लाख रुपये की टर्म इंश्योरेंस तथा 10-10 लाख रुपये की एक्सीडेंटल इंश्योरेंस पॉलिसी निःशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है। टर्म इंश्योरेंस असामयिक मृत्यु की स्थिति में परिवार को आर्थिक सहारा प्रदान करती है, जबकि एक्सीडेंटल पॉलिसी दुर्घटना की स्थिति में सुरक्षा कवच का कार्य करती है।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

डॉक्टर सुरेंद्र मेहता ने बताया कि धरणी ने कहा कि पत्रकारिता आज एक चुनौतीपूर्ण और जोखिम भरा पेशा बन चुकी है। कई बार पत्रकारों को दुर्गम क्षेत्रों, आपदा प्रभावित इलाकों और संवेदनशील परिस्थितियों में कार्य करना पड़ता है। ऐसे में पत्रकारों और उनके परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता है। एमडब्ल्यूबी ने इसी सोच के साथ हजारों पत्रकारों को विभिन्न सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया है।चंडीगढ़ में पहली बार किसी संस्था द्वारा कैमरामैन के रूप में कार्यरत पत्रकारों को भी दस-दस लाख रुपये की एक्सीडेंटल इंश्योरेंस पॉलिसी उपलब्ध करवाई जा रही है। इस महत्वपूर्ण पहल के लिए कैमरामैन समिति का संयोजक वरिष्ठ पत्रकार संजय सिंह को बनाया गया है।
मेहता ने बताया कि एमडब्ल्यूबी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह पत्रकारों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के सदस्यता, कैशलेस मेडिकल सुविधा, टर्म इंश्योरेंस और एक्सीडेंटल इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है। यही कारण है कि संगठन उत्तर भारत में पत्रकारों के हितों के लिए कार्य करने वाला एक प्रभावशाली मंच बनकर उभरा है।
मीडिया वेल-बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) आज देश में पत्रकार कल्याण का एक सशक्त और प्रेरणादायक मॉडल बनकर उभरा है। मीडिया कर्मियों और उनके परिवारों के लिए कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस उपलब्ध करवाने वाली यह देश की पहली संस्था बन चुकी है। पत्रकारों की सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों ने इसे राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाई है।
मेहता ने बताया कि वर्ष 2025-26 के लिए संस्थापक सदस्यों को परिवार सहित कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस प्रदान किया गया है। भविष्य में इस सुविधा का दायरा और अधिक विस्तारित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संस्था के कार्यक्रमों में प्रतिवर्ष 75 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले सदस्यों को यह सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close