पर्यावरणसम्पादकीय

पौधारोपण के साथ सेवा का संकल्प, हिम रक्षक संस्था ने प्रथम स्थापना दिवस पर जताया आभार

WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (1)
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.21
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (2)

पौधारोपण के साथ सेवा का संकल्प, हिम रक्षक संस्था ने प्रथम स्थापना दिवस पर जताया आभार

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

 

हिम रक्षक – Himalayan Health, Environment and Social Welfare Society (HHESWS) के प्रथम स्थापना दिवस एवं पौधारोपण कार्यक्रम के सफल आयोजन के अवसर पर मैं, संस्था के अध्यक्ष श्री अमर चंद चौहान, संस्था के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों की ओर से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री लक्ष्मण कानेट जी, उपमंडलाधिकारी (SDM), आनी का हृदय की गहराइयों से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ।

 

आपने अपने बहुमूल्य समय में से समय निकालकर संस्था के प्रथम स्थापना दिवस में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की, पौधारोपण कार्यक्रम में सहभागिता की तथा अपने प्रेरणादायक विचारों से हम सभी का मार्गदर्शन किया। आपकी उपस्थिति ने इस कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई और संस्था को भविष्य में समाज सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।

No Slide Found In Slider.

 

मैं विशेष रूप से ग्राम पंचायत बैहना की प्रधान श्रीमती सरोजिनी देवी जी, तिहणी वार्ड की सदस्य श्रीमती मीनाक्षी ठाकुर जी, महिला मंडल तिहणी, युवक मंडल तिहणी, क्षेत्र के समस्त ग्रामवासियों, मातृशक्ति, युवा साथियों तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिकों का भी हृदय से धन्यवाद करता हूँ।

 

आप सभी की सहभागिता, सहयोग और आशीर्वाद के कारण ही संस्था का यह प्रथम स्थापना दिवस एवं पौधारोपण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो पाया।

 

स्वर्गीय श्रीमती उषा चौहान जी की स्मृति में प्रारंभ की गई यह संस्था आप सभी की संस्था है। हमें विश्वास है कि भविष्य में भी आपका यही स्नेह, सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहेगा तथा हम सब मिलकर स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की सेवा के इस संकल्प को आगे बढ़ाएंगे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close