ब्रेकिंग-न्यूज़

विद्यार्थियों को सिखाए मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक संतुलन के गुर

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 लॉरेटो कॉन्वेंट तारा हॉल स्कूल में रोटरी क्लब शिमला की ओर से कक्षा छठी से दसवीं तक के विद्यार्थियों के लिए ‘मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण’ विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम रोटरी क्लब शिमला की अध्यक्ष सुश्री हरप्रीत के मार्गदर्शन में हुआ।

ashb advt_page-0001
Screenshot
Screenshot

सत्र में सरकारी स्वास्थ्य विभाग, शिमला की क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. दीपा राठौर ने बतौर रिसोर्स पर्सन विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने तनाव प्रबंधन, आत्मविश्वास, भावनाओं की सही अभिव्यक्ति, सकारात्मक सोच तथा जरूरत पड़ने पर मदद लेने के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।

No Slide Found In Slider.

डॉ. राठौर ने विद्यार्थियों को मानसिक रूप से मजबूत और भावनात्मक रूप से संतुलित रहने के लिए व्यावहारिक सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के लिए अपनी भावनाओं को समझना और जरूरत के समय दूसरों से संवाद करना बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम स्कूल प्रबंधन, सचिव सिस्टर अपोलिना और प्रधानाचार्य रीतु शर्मा के सहयोग से आयोजित किया गया। सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर जानकारी हासिल की।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संवेदनशील, जिम्मेदार और सेवा-भावना से प्रेरित नागरिक बनने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के समग्र विकास, भावनात्मक कल्याण और मजबूत नैतिक मूल्यों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close