बिजली बोर्ड प्रबंधन से मिला तकनीकी कर्मचारी संघ, पदोन्नति और भर्ती का मुद्दा उठाया

बिजली बोर्ड प्रबंधन से मिला तकनीकी कर्मचारी संघ, पदोन्नति और भर्ती का मुद्दा उठाया

विविध
No Slide Found In Slider.

 

तकनीकी कर्मचारियों की लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करे बिजली बोर्ड प्रबंधन:
तकनीकी कर्मचारी संघ

No Slide Found In Slider.

प्रबंध निदेशक और मुख्य अभियंता से मिला संघ का प्रतिनिधिमंडल, मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का मिला आश्वासन

No Slide Found In Slider.

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष  रणवीर ठाकुर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज नाहन में बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक श्री आदित्य नेगी तथा मुख्य अभियंता श्री राकेश ठाकुर से उनके नाहन प्रवास के दौरान शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संघ ने तकनीकी कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न लंबित और महत्वपूर्ण मांगों को प्रमुखता से अधिकारियों के समक्ष उठाया।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने बोर्ड प्रबंधन को कर्मचारियों की निम्नलिखित मुख्य समस्याओं से अवगत कराया:
*फील्ड में कार्यरत तकनीकी कर्मचारी पिछले लगभग तीन महीने से पदोन्नति की राह देख रहे हैं, फील्ड यूनिटों से डीपीसी (DPC) प्रक्रिया पूर्ण होकर अनुमोदन हेतु फाइलें बोर्ड मुख्यालय भेजी जा चुकी हैं। संघ ने इन्हें यथाशीघ्र अनुमोदित कर कर्मचारियों को समय पर पदोन्नति का लाभ देने की मांग की।
* बोर्ड में लगातार बढ़ रही तकनीकी कर्मचारियों की भारी कमी के कारण विद्युत व्यवस्था प्रभावित हो रही है। रिक्त पड़े तकनीकी पदों पर शीघ्र भर्ती की जाए।
* 26 अगस्त 2023 को भर्ती एवं पदोन्नति (R&P) नियमों में किए गए संशोधन से प्रभावित आईटीआई (ITI) एवं नॉन-आईटीआई (Non-ITI) तकनीकी कर्मचारियों को एकमुश्त पदोन्नत किया जाए।
इसके अतिरिक्त उन्होंने एक मेडिकल बिल पेमेंट की अदायगी सर्कल लेवल की बजाय डिवीजन लेबल पर करने के लिए भी पत्र बोर्ड के प्रबंध निदेशक को दिया है ।
* इलेक्ट्रिशियन एवं फिटर को दो वर्ष का सेवाकाल पूर्ण करने पर उच्च वेतनमान दिया जाए। इसके अलावा अन्य लंबित सेवा मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाए।
* फील्ड कर्मचारियों के लिए पर्याप्त एवं गुणवत्तापूर्ण सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाए जाएं ताकि उनकी कार्य परिस्थितियों में सुधार हो सके।
प्रदेशाध्यक्ष रणवीर सिंह ठाकुर ने कहा कि
“तकनीकी कर्मचारी दिन-रात कठिन और जोखिमभरी परिस्थितियों में प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसलिए प्रबंधन को उनकी जायज मांगों का शीघ्र समाधान करना चाहिए।”
शिकायतों और मांगों को सुनने के बाद प्रबंध निदेशक श्री आदित्य नेगी एवं मुख्य अभियंता श्री राकेश ठाकुर ने संघ के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि कर्मचारियों की सभी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और नियमों के अनुरूप उचित व त्वरित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
तकनीकी कर्मचारी संघ ने आशा व्यक्त की है कि बोर्ड प्रबंधन कर्मचारियों के हितों से जुड़े इन मुद्दों का शीघ्र समाधान कर तकनीकी कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने का कार्य करेगा।

Deepika Sharma